फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against six for blackmailing by installing hidden camera in hotel room

Fatehabad News: होटल के कमरे में हिडन कैमरा लगाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में छह पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six for blackmailing by installing hidden camera in hotel room
फतेहाबाद। भोडा होशनाक स्थित अमरीक होटल के मालिक को ब्लैकमेल करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। आरोप है कि आरोपियों ने होटल के एक कमरे में हिडन कैमरा लगा कर होटल मालिक को डराया धमकाया। होटल को बदनाम करने का भय दिखाकर बीस लाख रुपये मांगे। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

होटल मालिक विनय की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर निवासी विष्णु, गांव चिकनवास निवासी रवि गोदारा, अग्रोहा निवासी मोनू जांगड़ा, चिंदड़ निवासी अंकित, अग्रोहा के अभिषेक जाखड़ व उनकी एक दोस्त काम्या ने मिलकर साजिश रची थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने खुद ही एक कमरे में डिवाइस लगाया। इसके बाद इन लोगों ने होटल मालिक के समक्ष रोष प्रदर्शन किया। आरोप है कि इन लोगों ने होटल मालिक से 20 लाख रुपये मांगे। धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो होटल को बदनाम कर देंगे और यहां पर कोई ग्राहक आना भी पसंद नहीं करेगा। डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि अमरीक होटल में आरोपियों ने खुद ही जाकर एक कमरे में डिवाइस लगाया था। इसके बाद होटल मालिक को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed