फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case filed against five including three brothers for running monthly lottery and chit fund scheme

Fatehabad News: मंथली लॉटरी व चिटफंड स्कीम चलाने के मामले में तीन भाइयों सहित पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five including three brothers for running monthly lottery and chit fund scheme
टोहाना। शहर में रतिया रोड पर मंथली लॉटरी व चिटफंड स्कीम चलाने वाले तीन भाइयों सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लोग कई महीनों से इस मामले को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे। पुलिस ने चिटफंड स्कीम चलाने वाले कर्मवीर पूनिया, सतबीर, कृष्ण, कर्मवीर के बेटे नीटू व शिब्बू के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टोहाना निवासी साहिल ने बताया कि टोहाना में कर्मवीर, सतबीर सिंह, कृष्ण, कर्मवीर के बेटे जयदीप नीटू व सुरेंद्र शिब्बू द्वारा मंथली लॉटरी व चिटफंड स्कीम चलाई जा रही थी। उसके सहित टोहाना के काफी लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई को इनकी स्कीमों में निवेश कर दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार अब आरोपी भाइयों ने अपने में तकरार का बहाना बनाकर लोगों का पैसा रोक लिया और इनके द्वारा जो लगभग 350 लॉटरियां डलवाई जा रही थी, उन्हें भी अचानक बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि इतनी लॉटरियों में लोगों ने करोड़ों रुपये निवेश कर दिया था। बाद में निवेशकर्ताओं को आरोपियों ने 35 प्रतिशत पैसे वापस देने की बात कही, लेकिन यह बात उन्हें मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनकी राशि लौटाने से आरोपी मना कर गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने लगातार पुलिस के चक्कर लगाकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बीते दिन रोड जाम किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed