{"_id":"6acfdcc8daa4a385fc07013f","slug":"call-to-save-the-younger-generation-from-drugs-warning-to-smugglers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162945-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवा पीढ़ी को नशे बचाने का आह्वान, तस्करों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवा पीढ़ी को नशे बचाने का आह्वान, तस्करों को चेतावनी
Thu, 15 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
गांव ढिंगसरा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करतीं एसपी। स्रोत : पुलिस विभ
भट्टूकलां। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निकिता खट्टर ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
वह गांव ढिंगसरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबाेधित कर रही थीं।उन्होंने कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। इसका दुष्प्रभाव नशा करने वाले व्यक्ति के साथ उसके परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ता है।
उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से नशा तस्करी की जानकारी पुलिस को देने की अपील की और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों से नशामुक्त समाज बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
नशा सै बुरी बात, तन्नै समझाऊं सू...
कार्यक्रम में छात्राओं ने ‘नशा सै बुरी बात, तन्नै समझाऊं सू’ हरियाणवी गीत के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। एसपी ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता प्रभावी ढंग से फैलाई जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने और निजी फोटो या जानकारी साझा करने से बचने की सलाह भी दी। ऑनलाइन धमकी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करने को कहा।
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की 200 मीटर दौड़ में पदक जीतने वाली खिलाड़ी सहित फुटबॉल, एयर पिस्टल शूटिंग और 800 मीटर दौड़ में उपलब्धियां हासिल करने वाले रिंकू, मुकेश, शैंटी, विक्रम सिंह और रवि को सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत ने एसपी को राजपूताना परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।