{"_id":"675b214504557dd843073ac0","slug":"by-creating-fake-instagram-id-of-dera-mahant-he-used-to-post-betting-numbers-and-make-them-viral-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-126325-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धारसूल कलां डेरे के महंत की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पोस्ट पर करता था सट्टे के नंबर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धारसूल कलां डेरे के महंत की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पोस्ट पर करता था सट्टे के नंबर वायरल
Thu, 12 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धारसूल कलां स्थित डेरा के महंत की फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर सट्टे के नंबर डालने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी खानुवाली जिला अनूपगढ़, (राजस्थान) के रूप में हुई है।
साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 23 अगस्त को डेरा बाबा श्यामपुरी, धारसूल कलां के बाबा संतपुरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे बदनाम करने की नीयत व छवि धूमिल करने के लिए किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से आईडी बना रखी है। जिस पर उसके भगवा वस्त्र पहने फोटो लगाई गई है।
इस आईडी पर अज्ञात व्यक्ति हर रोज सट्टा के नंबरों के बारे में स्टोरी व पोस्ट करके सट्टा लगाने बारे जानकारी शेयर कर रहा है। इसको लेकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम पीएसआई सुमित कुमार, पीएसआई सतीश कुमार, एएसआई गोविंद, एएसआई रामकिशन ने आरोपी युवक कुलदीप को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।