{"_id":"2d93ecb742c987d11205d2bc882c6de7","slug":"bulls-attack-at-waiting-hall-of-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को पटक कर भगाया फिर वेटिंग हॉल में बैठ गए सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को पटक कर भगाया फिर वेटिंग हॉल में बैठ गए सांड़
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल रेल कर्मी को निजी चिकित्सक ले जाया गया जहां गंभीर
हालत देखते हुए उसे टोहाना भेज दिया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1
पर अचानक दो सांड़ लड़ते हुए यात्रियों के बीच पहुंच गए।
रोशनी न होने के कारण अंधेरे में बैठे कई यात्रियों को इसका पता नहीं चला। जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसी बीच वहां बैठी एक महिला सांड़ों की टक्कर से प्लेटफार्म पर गिर गई।
परिजन महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले गए। वहां से गुजर रहे रेलकर्मी बलबीर सिंह भी सांड़ों की चपेट में आ गए। सांड़ों ने बलबीर को उठाकर दो बार पटका।
जिससे बलबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब आधे घंटे तक घंटे तक सांड़ों का कोहराम जारी रहा। वेंडरों ने सांड़ों को भगाने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
इसी बीच लड़ते हुए सांड़ रेलवे प्रतीक्षालय में भी घुस गए और वहां पर लगे शीशे के गेट को भी तोड़ डाला। आनन फानन में प्रतीक्षालय में बैठे यात्री सामान छोड़कर भाग खड़े हुए।
आखिरकार रेल वेंडरों ने सांडों पर गर्म पानी उडे़ल कर भगाया। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।