फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Building maps not being approved since last 10 days, BPAS portal closed

Fatehabad News: 10 दिन से मंजूर नहीं हो रहे भवनों के नक्शे, बीपीएएस पोर्टल बंद

Tue, 05 Dec 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 05 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Building maps not being approved since last 10 days, BPAS portal closed
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में काम करते हुए बि​ल्डिंग इंस्पेक्टर विकास बजाज
फतेहाबाद। लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन पोर्टल तो शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन सिस्टम न चलने के कारण यही पोर्टल अब आफत बन रहे हैं। नगर निकाय विभाग द्वारा भवनों के नक्शे पास करने के लिए शुरू किया गया पोर्टल पिछले 10 दिन से बंद है। बीपीएएस यानि बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पोर्टल बंद होने के चलते नगर परिषद फतेहाबाद में ही 25 से ज्यादा आवेदन रुके हुए हैं। लोग कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन एक ही जवाब मिल रहा है कि पोर्टल बंद है।
विज्ञापन

शहर में किसी भी भवन का नक्शा पास करवाने के लिए आवेदक को बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। पोर्टल पर आवेदन आने के बाद संबंधित ब्रांच के अधिकारी मौके का निरीक्षण करते हैं। मौके पर जीपीएस सिस्टम के जरिए निरीक्षण होता है। ऐसे में निरीक्षण के दौरान भी पोर्टल एक्टिव होना जरूरी है। अधिकारियों की मानें तो सुरक्षा कारणों से यह पोर्टल बंद किया हुआ है।
विज्ञापन

-------
ये है शहर की स्थिति
नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड - 27
प्रॉपर्टी की संख्या - 27500
---------
60 फीसदी हो रहा है अवैध निर्माण
नगर परिषद क्षेत्र में करीब 60 फीसदी तक अवैध निर्माण हो रहा है। बैंक लोन या अन्य एनओसी के लिए ही भवनों के नक्शे पास करवाए जा रहे हैं। अगर एनओसी की जरूरत नहीं है तो मालिक बिना नक्शा पास करवाए ही भवन का निर्माण कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पोर्टल पर पहले गायब हो गया था चार साल का रिकॉर्ड
ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान सिस्टम में खामियां पहले भी आ चुकी है। इस साल सितंबर माह से पहले काफी दिनों तक पोर्टल बंद रहा था। पोर्टल जब अपडेट होकर शुरू हुआ तो करीब चार साल का रिकाॅर्ड गायब हो गया था। नगर परिषद फतेहाबाद के नक्शों का वर्ष 2019 से 2023 का करीब डेढ़ हजार नक्शों का रिकॉर्ड पोर्टल से गायब हुआ था। लेकिन बाद में इसे रिकवर कर लिया गया था।

---------------------------------
बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पोर्टल बंद है। इसलिए करीब 20 से 25 फाइलें रुकी हुई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा। पोर्टल शुरू होते ही हमारे स्तर पर कोई आवेदन नहीं रूकेगा।
- विकास बजाज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed