{"_id":"648c9947df85729fd40457eb","slug":"brother-sister-and-brother-in-law-died-in-car-and-bike-collision-on-kulan-marg-of-jakhal-fatehabad-news-c-21-1-hsr1003-158837-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल के कुलां मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में भाई, बहन व जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल के कुलां मार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में भाई, बहन व जीजा की मौत
विज्ञापन
जाखल। कुलां मार्ग पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार तीन लोगों की कार से टक्कर होने पर मौत हो गई। बाइक पर गांव कुणाल रतिया के निवासी 25 वर्षीय गगनदीप सिंह उसकी बहन अमरजीत कौर व दूसरी बहन के पति बलविंदर सिंह सवार होकर गांव कुणाल से वाया जाखल होकर मुनक की ओर जा रहे थे कि रास्ते में गांव म्योंद कला के पास सामने से आ रही एक वैगनआर कार के साथ टक्कर हो गई। फिलहाल जाखल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गांव कुणाल निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि उसका इकलौता बेटा गगनदीप सिंह अपनी बहन अमरजीत कौर व दूसरी बहन सर्बजीत कौर के पति बलविंदर सिंह के साथ एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। रास्ते से सामने से आई तेज रफ्तार की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर जा गिरे। जिस दौरान गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन अमरजीत कौर को जाखल के अस्पताल में लाया गया। जहां अमरजीत कौर ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही तीसरे बलविंदर सिंह को गंभीर अवस्था में घायल होने पर चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। बाद में बलविंदर सिंह ने भी दम तोड़ दिया।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने वैगनआर कार को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल कार के मालिकों के बारे में पता नहीं चला है। लेकिन कार रतिया की बताई जा रही है। पुलिस चौकी प्रभारी शीषपाल ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। फिलहाल इनके पोस्टमार्टम कल करवाए जाएंगे। जिसके बाद ही घटना की आगामी कार्रवाई की जाएगी।