{"_id":"649f14969ded7687090dc9b5","slug":"bridge-construction-started-at-hanspur-chowk-more-than-40-people-had-lost-their-lives-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-1565-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हांसपुर चौक पर शुरू हुआ पुल निर्माण, 40 से ज्यादा लोग गवां चुके थे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हांसपुर चौक पर शुरू हुआ पुल निर्माण, 40 से ज्यादा लोग गवां चुके थे जान
विज्ञापन
हांसपुर कट पर पुल निर्माण के लिए जेसीबी ड्रिल से काम शुरू करते नेशनल हाईवे कर्मी।
फतेहाबाद। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नेशनल हाईवे पर हांसपुर-फतेहाबाद कट पर शुक्रवार देर शाम को ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से हांसपुर चौक संघर्ष समिति के सदस्यों की मौजूदगी में काम शुरू करवाया गया। निर्माण कार्य के चलते इस रूट पर छह महीने अब आवागमन बाधित रहेगा।
पुल निर्माण शुरू होने के साथ ही नेशनल हाईवे के हिसार-सिरसा मार्ग पर बने हांसपुर कट को बंद कर दिया गया है। सरदूलगढ़-फतेहाबाद रास्ते से आवागमन करने वाले वाहन अब डायवर्ट किए गए रास्ते से शहर में आवाजाही करेंगे। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान जिला मुख्यालय को हांसपुर-सरदूलगढ़ के रास्ते से जोड़ने वाले मुख्य कट पर पुल निर्माण नहीं किया गया था। इसकी वजह से हांसपुर कट पर सड़क हादसे बढ़ गए थे। इन हादसों में जब लोग अपनी जान तक गंवाने लगे तो इस कट पर पुल निर्माण की मांग उठने लगी। सरकार ने इस मांग को पहले गंभीरता से नहीं लिया। बीते वर्ष वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार भारती व उनकी धर्मपत्नी की इसी कट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हुई तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर पुल निर्माण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस धरने में सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के अलावा किसान संगठन व आसपास के गांवों के लोगों ने भी अपनी मजबूत भागीदारी की।
दो माह से भी अधिक चले इस धरने की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी तक को संज्ञान लेते हुए पुल निर्माण को हरी झंडी देनी पड़ी। हांसपुर चौक संघर्ष समिति के प्रधान भूपसिंह सिघड़ व सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह ने कहा कि पुल न होने की वजह से हुए सड़क हादसों में 40 लोग जान गंवा चुके हैं, लेकिन अब पुल बन जाने के बाद और जान जाने से बच जाएंगी।
विज्ञापन
संघर्ष समिति सदस्यों ने बांटे लड्डू
संघर्ष समिति सदस्यों ने प्रधान भूपसिंह सिघड के नेतृत्व में लड्डू व बर्फी बांटते हुए खुशी का इजहार किया। भूप सिंह सिघड़, किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान, डाॅ.देसराज कंबोज, जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, रविंद्र हिजरावां, ओमप्रकाश एलावादी, ओमप्रकाश रोहज, हनुमान खिचड़, तरसेम नरूला, नंदलाल, प्रताप जांगड़ा, कृष्ण लाल जांगड़ा, बबल जांगड़ा, धर्मपाल यादव, टीडी मेहता, बलराम यादव आदि ने इसे संघर्ष की जीत बताया।
कोट
यह बेहद खुशी की बात है कि हांसपुर कट पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। सबके सामूहिक प्रयास सिरे चढ़ गए हैं। पुल का निर्माण पूरा होते ही लोगों की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
-सुनीता दुग्गल, सांसद, लोकसभा