{"_id":"58ff9be44f1c1be617c0c97f","slug":"bricks-businessman-house-to-theft-in-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टा व्यापारी के घर टूटा चोरों का कहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्टा व्यापारी के घर टूटा चोरों का कहर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन में रामनिवास भट्टे वाले के घर चोरी की वारदात के बाद निरीक्षण करते हुए एएसपी गंगाराम
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से लगातार जिले में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बीते दिन टोहाना से लाखों रुपये की चोरी के बाद चोरों का अगला निशाना भूना के मॉडल टाऊन में रहने वाले भट्टा व्यापारी रामनिवास का घर बना। इसमें अज्ञात चोरों ने मंगलवार दिन-दहाड़े व्यापारी रामनिवास के घर का ताला तोड़कर घर से 30 तोले के करीब सोने एवं 15 तोले के करीब चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी किये गए सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी गंगाराम पूनियां और एसएचओ बिमला देवी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। मौके पर पहुंचे फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ डॉ. जोगिंद्र सिंह की टीम ने चोरों के फिंगर प्रिंट्स लिए। चोरों की तलाश के लिए आसपास की गलियों में सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
ऐसे हुई चोरी
मंगलवार की सुबह ईंट भट्टा के मालिक रामनिवास व उसका बेटा नितेश गर्ग भट्टे पर चले गए थे। घर पर मौजूद नितेश की पत्नी मंजू थी। जो दोपहर को घर को ताला लगाकर पड़ोस में गई थी। लेकिन जैसे ही वह लौटी तो हैरान रह गई। क्योंकि घर के मुख्य गेट व कमरे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में अलमारी को खोलकर सात हजार की नगदी, 30 तोले सोने के गहने गायब थे। गायब हुए जेवरात के बारे में मंजू ने बताया कि उसकी तीन अंगुठियां, पांच जोड़ी टोपस, झूमके तथा कानों की बालियां, तीन हाथ के कड़े, 6 अंगूठियां, चार जोड़ी छोटे बच्चों के कानों के बालियां व कोके आदि 15 तोला चांदी के सिक्के व पायल एवं पेरों की चुटकियां आदि लेकर फरार हो गए। मंजू ने कहा कि दिन-दिहाड़े चोरी करके ले जाना कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
एएसपी का आश्वासन, जल्द काबू किए जाएंगे चोर
चोरी की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि चोरों की तलाश शीघ्र कर ली जाएगी। इसको लेकर विभिन्न गतिविधियों के पहलू पर जांच होना जरूरी है। एएसपी ने चोरों द्वारा घटना को दिए गए अंजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि नितेश गर्ग की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पांच दिन पहले भी डाकघर वाली गली में डॉ. सुशील कुमार के घर अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण व साठ हजार की नगदी चोरी कर ली थी। पुलिस अभी उपरोक्त चोरी का पटाक्षेप भी नहीं कर पाई थी कि अब मॉडल टाउन में भी बड़ी चोरी की घटना घटित हो गई। इससे चोरों के बढ़ते हौसले पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पीसीआर की गाड़ी भी थाने में न होना चोरों के लिए वरदान साबित हो रही है।