फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bookings for buses going to Katra started increasing during Navratri

Fatehabad News: नवरात्र में कटरा जाने वाली बस में बढ़ने लगी बुकिंग

Tue, 01 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bookings for buses going to Katra started increasing during Navratri
फतेहाबाद बस स्टैंड।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। रविवार से नवरात्र की शुरुआत होते ही श्रद्धालु जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने लगे हैं। इससे कटरा जाने वाली बस में बुकिंग बढ़ने लगी है। जिले के श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करवाने के लिए जिले के टोहाना बस डिपो से रोजाना सुबह 10 बजे बस रवाना होती है। रात को करीब 10 बजे ही बस कटरा पहुंचती है।
पिछले काफी समय से यह बस सेवा जिले से चल रही है। बस के चलने से जिले के काफी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं अब नवरात्र के दिनों में भी लगातार श्रद्धालु टोहाना बस स्टैंड से कटरा के लिए यात्रा कर रहे हैं। अब दो दिनों से कटरा जाने वाली बस में काफी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। बस में सीट की एडवांस में बुकिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

अगले दिन बस सुबह 7 बजे कटरा से टोहाना के लिए रवाना होती है। करीब शाम 6 बजे बस टोहाना पहुंचती है। सोमवार को टोहाना से कटरा के लिए रवाना हुए कमलेश, सुरेश, संजीव, गौरव आदि ने बताया कि काफी समय से बस कटरा के लिए चल रही है। वह पहले एक बार माता के दर्शन करने के लिए कटरा जा चुके हैं, इस नवरात्र वह अपने बेटे के साथ माता के दर्शन करने जा रहे हैं। इस बस के शुरू होने से जिले के हजारों श्रद्धालुओं को काफी लाभ होगा। वो माता के दर्शनों के लिए सीधी बस से यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed