{"_id":"64971742990055a9d3035014","slug":"body-of-missing-woman-found-in-bhakra-canal-case-registered-against-4-fatehabad-news-c-21-hsr1033-163795-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लापता महिला का शव भाखड़ा नहर में मिला, 4 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लापता महिला का शव भाखड़ा नहर में मिला, 4 पर केस दर्ज
Sat, 24 Jun 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 24 Jun 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
जाखल(फतेहाबाद)। तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं व एक युवक के खिलाफ मारपीट करने एवं आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
गांव ढेर निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि 21 जून को उसकी पत्नी सुखविंद्र कौर के साथ गांव की ही महिला कुलबीर कौर, संदीप कौर व निक्की ने झगड़ा किया। उसकी पत्नी ने मारपीट होने पर शोर मचाया तो पड़ोस में रह रही महिला मौके पर पहुंची और उसे बचाया। आरोप है कि तीनों महिला उसकी पत्नी को पीटने के बाद फिर से अच्छा सबक सिखाने की बात कहते हुए वहां से चली गई। उसके बाद फिर से कुलबीर कौर का बेटा बीर सिंह उर्फ बीरू भी घर पर आ गया और उसकी पत्नी को गालियां दी। आरोप है कि मारपीट व बदसलूकी से आहत होकर उसकी पत्नी लापता हो गई। जगजीत सिंह का कहना है कि वह अपनी पत्नी की लगातार तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसका शव गांव ब्राह्मणवाला के पास भाखड़ा नहर में मिला।
जाखल थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि तीन महिलाओं सहित युवक के खिलाफ केस कर महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। महिला का शव मिलने पर उक्त तीनों महिलाओं व युवक बीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।