फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Body of electrician missing for four days found in Bhakra canal, fear of murder

Fatehabad News: चार दिन से लापता बिजली मिस्त्री का शव भाखड़ा नहर में मिला, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Body of electrician missing for four days found in Bhakra canal, fear of murder
जाखल। चार दिन से लापता गांव दीवाना के बिजली मिस्त्री का शव भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव दीवाना में बिजली का काम करने वाला पप्पू मिस्त्री 12 मई को घर से किसी काम पर जाने की बात कहकर निकला था। मगर, वापस नहीं आया। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत जाखल थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस प्रशासन को 13 मई को म्योंद चौकी से आगे साधनवास भाखड़ा पुल के पास पप्पू का मोटरसाइकिल मिला था। उसी आधार पर पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों द्वारा भाखड़ा के कई हेड पर लगातार पहरेदारी की गई।
विज्ञापन


एसआई सुभाष व गांव के सरपंच बिट्टू रोज ने बताया कि वे लगातार भाखड़ा नहर के किनारे अपनी चौकसी व चौकीदारी कर रहे थे। मंगलवार को उन्हें फतेहपुर हेड के पास पंजाब में शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन के आने के बाद उन्होंने भाखड़ा नहर से शव को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर व पैर पर चोटों के निशान

गांव के सरपंच बिट्टू रोज व परिजनों ने बताया कि जब पप्पू मिस्त्री के शव को निकाला गया, तो उसके सिर और टांगों पर काफी चोट के निशान थे। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। मृतक के 12 वर्षीय बेटा व 10 वर्षीय बेटी है।
सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल पर जाता दिखा

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें पप्पू मिस्त्री गांव दीवाना की तरफ से आते हुए नंद गांव के बस स्टैंड की मेन गली के पास से जाखल की ओर मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया है।

कोट

चार दिन से लापता पप्पू मिस्त्री का शव पंजाब के पास भाखड़ा नहर से मिला है, जिस पर शरीर पर चोटों के भी निशान थे। पैनल द्वारा पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट आने पर अन्य धारा में कार्रवाई की जाएगी।
-विक्रम सिंह, एसएचओ, जाखल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed