फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Board exams will start after seven days, pre-board results could not be reviewed

Fatehabad News: बोर्ड की परीक्षाएं सात दिन बाद होंगी शुरू प्री-बोर्ड परिणाम की नहीं हो पाई समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Board exams will start after seven days, pre-board results could not be reviewed
फतेहाबाद में पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं अगले सप्ताह शुरू हो जाएंगी। परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग की ओर से समीक्षा को लेकर प्री बोर्ड की परीक्षाएं ली जाती हैं। इस बार विभाग ने जनवरी माह के आखिर में परीक्षाएं तो लीं, लेकिन उसके परिणाम की स्कूलों से रिपोर्ट लेकर समीक्षा नहीं की गई।
विज्ञापन


वजह यह बताई जा रही है कि फाइनल परीक्षाओं को समय कम रह गया है और ऐसे में अभी समीक्षा नहीं हो सकती है। हालात ये हैं कि पिछले माह प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी आनन-फानन में ली गई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने स्कूलों से रिपोर्ट संग्रह ही नहीं की और न ही ये पता लगाया गया कि विद्यार्थी किन विषयों में कमजोर रहे हैं और किस तरह से परिणाम को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की ये है स्थिति

कक्षा विद्यार्थी
दसवीं 8168

बारहवीं 5539

पिछले सालों का ये रहा है वार्षिक परीक्षा परिणाम

वर्ष
बारहवीं

दसवीं

2017-18 68.08

48.99

2018-19 79.92

56.82

2019-20
83.89

69.77

2020-21
100
100

2021-22
89.69
69.75

2022-23
87.03

72.40

2023-24 86.70 97.60

नोट : यह परिणाम फीसदी में है।

बारहवीं की 27 तो दसवीं की 28 से शुरू होंगी परीक्षाएं :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं अगले सप्ताह शुरू हो जाएंगी। 27 फरवरी को कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होंगी और 28 फरवरी से कक्षा दसवीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
सरकार ने कुछ स्कूल सीबीएसई और कुछ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जोड़ दिए हैं। इसको लेकर असमंजस की स्थिति हो रही है। नई शिक्षा को नीति को बीच में शामिल कर दिया गया है। शिक्षक भी असमंजस की स्थिति में है, उन्हें सिलेबस की भी जानकारी नहीं मिल रही है। अलग-अलग प्रोग्रामों में उलझाया जा रहा है। रोजाना नई पॉलिसी आ रही है।

- राजपाल मिताथल, जिला प्रधान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ

जिला शिक्षा अधिकारी छुट्टी पर है। इस बारे में उन्हें ही जानकारी है। मेरे पास फिलहाल अतिरिक्त कार्यभार है।
- बलवान सिंह, कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article