फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   board exam, The student had written on Salwar the answers to the questions, one student chewed the slip, caught eight fake candidates, fatehabad

छात्रा ने सलवार पर लिख रखे थे सवालों के जवाब, एक छात्रा ने चबाई पर्ची, आठ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े

Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
board exam, The student had written on Salwar the answers to the questions, one student chewed the slip, caught eight fake candidates, fatehabad
परीक्षा केंद्र में मोबाइल मिलने के बाद हंगामा करते परीक्षार्थी को खदेड़ते पुलिस कर्मी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग नकल पर रोक नहीं लगा पा रहा है। सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा में करीब 11 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा केंद्रों का 12 उड़नदस्तों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सेंटरों पर खूब नकल चलती मिली। टीम ने 12 नकल के केस बनाए हैं। इसमें आठ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इसके अलावा चार परीक्षार्थियों के पास नकल पर्चियां मिली हैं। एक छात्रा ने सलवार पर नकल लिख रखी थी। टीमों ने केस बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कंट्रोल रूम से मिली रिपोर्ट के चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने नकल के 9 केस बनाए हैं। टीम ने आर्यभट्टू स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा एक छात्रा ने सलवार पर नकल लिख रखी थी। इसके बाद टीम ने बाल भारती स्कूल में निरीक्षण के दौरान 6 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े। ये परीक्षार्थी क्यू आर कोड से जांच के दौरान पकड़े गए। एक फर्जी परीक्षार्थी मौके से फरार हो गया। जबकि पांच को पुलिस के हवाले कर दिया। फतेहाबाद एसडीएम फ्लाइंग ने नागपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर टीम ने परीक्षार्थी के पास नकल पर्चियां पकड़ी। परीक्षार्थी ने दरी के नीचे छिपा रखी थी, पकड़े जाने पर छात्र पर्चियां चबा गया। एसडीएम फ्लाइंग रतिया ने भारती निकेतन स्कूल के परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी के पास पर्चियां पकड़ी। छात्र ने उत्तर पुस्तिका के नीचे छिपा रखी थी। इसके अलावा सचिव स्पेशल फ्लाइंग ने एक छात्र के पास पर्चियां पकड़ी हैं।
विज्ञापन

अब खुफिया विभाग भी रखेगा निगरानी
परीक्षा में नकल के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने खुफिया विभाग की भी डयूटी लगा दी है। अब खुफिया विभाग परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेगा। खुफिया विभाग के कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर पकड़ी जाने वाली नकल की रिपोर्ट सरकार को भेजनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल मिलने पर छात्र ने किया हंगामा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर एक छात्र मोबाइल लेकर अंदर चला गया। सुपरिडेंट ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब छात्र को परीक्षा केद्र से बाहर मोबाइल ले जाने के लिए कहा तो उसने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्र को मौके से खदेड़ दिया।
वर्जन
सोमवार को परीक्षा के दौरान नकल के 12 केस बनाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बोर्ड को दे दी गई है।
- दयानंद सिहाग, जिंला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed