{"_id":"5c450c651c76809dd1eb06ac2f41d265","slug":"blast-in-bdpo-office-during-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के पहले दिन बीडीपीओ दफ्तर में धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के पहले दिन बीडीपीओ दफ्तर में धमाका
फतेहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखते ही देखते पूरा कमरा धुएं से भर गया। इस दौरान कार्यालय में एसडीएम मुनीष नागपाल, तहसीलदार पृथ्वी गोदारा, बीडीपीओ राजेश शर्मा आदि मौजूद थे। हादसे के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।
बाद में सोलर कक्ष के कनेक्शन को काटकर बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए अन्य विकल्पों की व्यवस्था करवाई गई।
जानकारी के अनुसार रतिया खंड पंचायत कार्यालय में डीआरडी के माध्यम से चंडीगढ़ की टीम द्वारा लाखों रुपयों की लागत से सोलर सिस्टम लगाया गया। कार्यालय में अधिकांश बिजली इसी सोलर सिस्टम से सप्लाई होती है।
मंगलवार को पंचायत समिति के नामांकन पत्र भरवाने के लिए सभी अधिकारी कार्यालय पहुंचे ही थे कि अचानक हादसा हो गया।
कुछ कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति पर काबू पाया व सोलर कक्ष का कनेक्शन काट कर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था को उपलब्ध करवाया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया को जारी रखा गया।
विज्ञापन
बीडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया की सोलर कक्ष को डीआडीए की टीम द्वारा स्थापित किया गया था। कक्ष में खराबी आने व धमाका होने की जानकारी उच्चाधिकारियों व चंडीगढ़ स्थित टीम को दे दी गई है। शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही चंडीगढ़ से टीम आकर इसे दुरुस्त करेगी।