फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP made candidate for the post of Vishwas President on Surendra Mittal

Fatehabad News: भाजपा का सुरेंद्र मित्तल पर विश्वास अध्यक्ष पद के लिए बनाया प्रत्याशी

Sun, 16 Feb 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP made candidate for the post of Vishwas President on Surendra Mittal
जाखल भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी। 
जाखल। नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार के रूप में सुरेंद्र मित्तल को मैदान में उतारा है। जाखल ग्राम पंचायत होने के समय वर्ष 2012 में सुरेंद्र मित्तल ने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने साढ़े 11 सौ से अधिक मतों से विजय हासिल की थी।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच सुरेंद्र मित्तल 32 वर्षों से बीजेपी में सक्रिय भूमिका अदा करते आ रहे हैं। जाखल नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए इस बार 5 नेताओं ने जिला अध्यक्ष को आवेदन किया था। जिसमें से पार्टी ने सुरेंद्र मित्तल पर विश्वास जताया है। सुरेंद्र मित्तल का कहना है कि यह पार्टी का निर्णय है तथा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरा करेंगे।
विज्ञापन


-पार्टी में इन पदों पर रहे हैं मित्तल



भाजपा पार्टी द्वारा जाखल से अध्यक्ष पद के लिए घोषित किए गए सुरेंद्र मित्तल वर्ष 1992 से पार्टी में सक्रिय भूमिका अदा करते आ रहे हैं। 1992 में पार्टी द्वारा उन्हें हिसार से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद वर्ष 2002 में वह फतेहाबाद के जिला महामंत्री के पद पर आसीन हुए। उसके बाद 2007 में उन्हें पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष बनाया गया। बता दें कि इसी बीच मित्तल 2012 में जाखल मंडी से सरपंच निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed