{"_id":"671d295c6a9c4df260076ae6","slug":"bike-thief-took-away-womans-earrings-case-registered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-124244-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला के कानों की बालियां ले गए बाइक चोर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला के कानों की बालियां ले गए बाइक चोर, केस दर्ज
Sat, 26 Oct 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड पर स्थित सोनालिका एजेंसी के पास तीन बाइक सवार युवक महिला के कानों से बालियां निकालकर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में तिलक नगर निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि वह दोपहर के समय करीबन 12 बजे दमकोरा रोड स्थित ईदगाह काॅलोनी में अपने प्लाट से घर वापस लौट रही थी। जब वह उक्त एजेंसी के पास पहुंची, तो बाइक सवार तीन युवक आए और उससे किसी फैक्टरी का पता पूछने के बहाने उसे पकड़ लिया और उसके कानों की दोनों बालियां जबरदस्ती खोल कर ले गए। उसने बताया कि दोनों बालियां करीबन एक तोले की थी, महिला ने शिकायत शहर पुलिस को दे दी है।