{"_id":"69fe337c99a4fd7d0b0ff684","slug":"bike-riding-couple-seriously-injured-in-car-collision-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-153487-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से हुए घायल
Sat, 09 May 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 09 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
जाखल। गांव म्योंद कलां के पास शुक्रवार दोपहर को कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग दंपती धीरा सिंह और सुखविंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
धीरा सिंह अपनी बाइक से गांव के पास जाखल कुलां रोड पर स्थित गैस एजेंसी की तरफ मुड़ रहे थे तभी पीछे से आ रही कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के समय कार में पंजाब के मूनक निवासी चालक अजेंद्र सिंह सवार था। उन्होंने बताया कि बाइक अचानक मोड़ लेने की वजह से वाहन अनियंत्रित हुआ और बाइक सवार कार की चपेट में आ गए।
इस घटना के दौरान जाखल से कुलां तहसील जा रहे नायब तहसीलदार रशविंद्र सिंह ने सड़क पर खून से लथपथ घायल दोनों को तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। रशविंद्र सिंह की तत्परता से घायलों की जान समय रहते बचाई जा सकी।
विज्ञापन
जाखल के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कमलदीप ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर थी इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।