{"_id":"666dde2bd6879b87090b3fc6","slug":"bike-riders-fired-bullets-in-broad-daylight-injured-youth-saved-his-life-by-entering-the-shop-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-118066-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाइक सवारों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं घायल युवक ने दुकान में घुस बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाइक सवारों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं घायल युवक ने दुकान में घुस बचाई जान
विज्ञापन
फतेहाबाद में फायरिंग के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। शहर की मातूराम काॅलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े कार सवार युवक बलराज पर बाइक पर आए तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एक साथ पांच से छह फायर किए गए। इस दौरान क्रेटा सवार युवक के सीने में गोली लगी। युवक ने पास की ही दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। कार में एक युवती भी सवार थी, जिसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी के पीछे बलराज उर्फ गोली (34) अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को अपनी क्रेटा से होकर बीघड़ रोड की तरफ आ रहा था। मातूराम काॅलोनी के पास पहुंचा तो एक बाइक पर तीन हमलावर आए। इन युवकों ने कार को रुकवाया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक साथ चार से पांच फायर किए गए। इस वारदात में बलराज को गोली लग गई। बलराज ने दौड़कर पास में बनी दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने बताया कि गाड़ी में एक युवती भी सवार थी। मगर, इस घटना के बाद वह कहां चली गई, किसी को पता नहीं लगा।
सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी प्राप्त की। घायल बलराज के परिजनों के अनुसार गोली चलाने वाले कौन थे किसी को कुछ पता नहीं है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि घायल बलराज के बयान लेने के बाद ही आरोपियों के बारे में पता चलेगा। सिटी एसएचओ के अनुसार क्रेटा में बलराज के साथ उसकी पत्नी बताई गई है। मौके पर फायरिंग के बाद छह खोल मिले हैं। कार की पिछली सीट पर लोहे की रॉड भी मिली है। पहले कार के शीशे तोड़े गए, उसके बाद फायरिंग की गई। घायल बलराज हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल हुए बलराज पर हैं 27 मुकदमे दर्ज
शहर पुलिस के सूत्रों के अनुसार फायरिंग में घायल हुए बलराज का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर लड़ाई-झगड़े और मारपीट के करीब 40 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें करीब 13 मामलों में वह अदालत से बरी हो चुका है। अभी भी उस पर 27 मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।