फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bike rider held with 5.90 grams of heroin

5.90 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider held with 5.90 grams of heroin
जाखल। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव चुहड़पुर में गश्त के दौरान एक बाइक सवार युवक को 5.90 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिहं उर्फ सोनी उर्फ कद्दु निवासी गांव बरेटा, जिला मानसा (पंजाब) के रूप में हुई है। थाना जाखल में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम गांव चुहड़पुर में भाखड़ा पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान चुहड़पुर गांव की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहा युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसको काबू कर लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed