फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   bike, march, drug, youth, fatehabad

नशामुक्ति का संकल्प लेकर भगत सिंह बने युवा, निकाला बाइक मार्च

Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bike, march, drug, youth, fatehabad
फतेहाबाद। क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे के जाल से समाज को आजादी दिलाने की सोच लेकर क्षेत्र के दर्जनों युवा पपीहा पार्क में भगत सिंह की वेशभूषा में एकत्रित हुए। यहां शहीद भगत सिंह ब्रिगेड समाज सुधार समिति के आह्वान पर इन युवाओं ने नशामुक्ति संकल्प सप्ताह मनाने का निर्णय लिया, जिसके तहत संस्था पदाधिकारी सप्ताह भर नशे के चंगुल में फंसे युवाओं को आजादी दिलवाने पर काम करेंगे। नशामुक्ति पर मुहिम चला रहे प्रवीन काशी के अलावा ब्रिगेड के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र पूनिया, सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह, दीपक प्रजापति आदि ने युवाओं के इस प्रयास को सराहा। पपीहा पार्क में बैठक करने के उपरांत भगत सिंह बने इन युवाओं ने हाथों में तिरंगा थाम, पपीहा पार्क से ठाकर बस्ती, हंस मार्केट, थाना रोड, डीएसपी रोड, जीटी रोड से होते हुए लघु सचिवालय के सामने स्थित शहीद स्मारक तक जाग्रति मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

इससे पूर्व युवाओं को संबोधित करते हुए प्रवीन काशी ने कहा कि देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलवाने में वीर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद जैसे अनगिनत युवाओं ने हंसते-हंसते कुर्बानी दे दी थी। उन लाखों अमर शहीदों की शहादत से मिली आजादी को आज हम सबने मिलकर एक बार फिर अनगिनत समस्याओं का गुलाम बना दिया है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से युवा वर्ग हेरोइन, स्मैक जैसे नशों की चपेट में आकर मौत के मुंह में जा रहा है, वह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। हमारे ही बीच के इन युवाओं की जिंदगी बचाने के लिए हमें फिर से किसी भगत सिंह, राजगुरु या सुखदेव के आने का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम सबमें उन वीर शहीदों का हिंदुस्तानी खून दौड़ रहा है। हम सबको एक संकल्प लेकर स्वयं को शहीद भगत सिंह मानते हुए समाज के बीच जाना होगा। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह, इन्द्र हांडा माजरा, रवि कुमार, सोनू डबास, मुकेश राणा, मनप्रीत सिंह, जसविन्द्र जस्सी, मनोज कुमार, राधेश्याम सोनी, हरपाल सिंह माजरा आदि युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed