फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhimwala's fighting players...sweating it out for a medal

Fatehabad News: भीमेवाला के जुझारू खिलाड़ी...पदक के लिए बहा रहे पसीना

Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhimwala's fighting players...sweating it out for a medal
गांव भीमेवाला के खेल परिसर में उगी बड़ी घास। संवाद
समैन। टोहाना खंड के गांव भीमेवाला में खिलाड़ियों को आज भी मूलभूत खेल सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है। गांव में न खेल स्टेडियम और न ही खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए कोई विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बावजूद इसके गांव के युवा खिलाड़ी अपने दम पर खेलों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


करीब 2500 की आबादी वाले इस गांव में 40 से अधिक खिलाड़ी अलग-अलग खेलों का अभ्यास करते हैं। खेल परिसर न होने के कारण खिलाड़ी सरकारी स्कूल में बने खेल मैदान में ही अभ्यास करते हैं। हालांकि इस मैदान में चारों तरफ उगी घास और असमान सतह खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा उत्पन्न करती है। खिलाड़ी प्रदीप कुमार, सूर्यदीप, गुरमीत, सतीश, सोमवीर और अंकित ने बताया कि यदि सरकार या खेल विभाग गांव में खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाए तो खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन


--------

गांव में खेल विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है। हम सरकारी स्कूल के मैदान में अभ्यास करते हैं और ग्राम पंचायत से सीमित सहयोग मिलता है। हमारी सरकार से मांग है कि गांव में खेल परिसर का निर्माण करवाया जाए, ताकि हम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। - प्रदीप कुमार, खिलाड़ी, भीमेवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


----

हम अपने स्तर पर खेल सामग्री और सुविधाएं जुटाते हैं। सरकारी स्कूल का मैदान भी सुविधाहीन है। सरकार से अनुरोध है कि गांव में खेल परिसर बनवाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाए। - सूर्यदीप, खिलाड़ी, भीमेवाला

------

गांव की आबादी भले कम है, लेकिन यहां 40 से अधिक खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं। अगर इन्हें सही समय पर खेल सुविधाएं मिलें, तो यह राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं। - गुरजीत सिंह, खिलाड़ी, भीमेवाला


पंचायत कर रही सहयोग के प्रयास

ग्राम पंचायत का प्रयास हमेशा से रहा है कि गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें। पंचायत अपनी ओर से समय-समय पर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाती रही है। हालांकि खेल परिसर निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है, फिर भी खिलाड़ियों की हर जरूरत को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाता है। - सुरेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि, भीमेवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed