{"_id":"673067703dc5efb5f70ca02c","slug":"bhattu-police-station-in-fatehabad-arrested-four-youths-for-stealing-electric-wires-recovered-a-car-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: भट्टू थाना पुलिस ने बिजली की तार चोरी करने वाले चार युवकों को किया गिरफ्तार, एक कार की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: भट्टू थाना पुलिस ने बिजली की तार चोरी करने वाले चार युवकों को किया गिरफ्तार, एक कार की बरामद
Sun, 10 Nov 2024 01:27 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:27 PM IST
सार
पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रुकवा कर गाड़ी की नियम अनुसार तलाशी ली तो उनके पास चोरी की गई बिजली की तार, तार करने वाला कटर ,पोल पर चढ़ने वाला लोहे का पंजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के भट्टू थाना पुलिस ने तार चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पकड़ा है। इस संबध में भट्टू थाना प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस थाने में बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी कि रामसरा एपी फीडर की लाइन से कोई तार काट कर चोरी कर ले गया है।
विज्ञापन
बिजली निगम की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव बन मंदोरी की तरफ गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान चार युवक एक गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रुकवा कर गाड़ी की नियम अनुसार तलाशी ली तो उनके पास चोरी की गई बिजली की तार, तार करने वाला कटर ,पोल पर चढ़ने वाला लोहे का पंजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने तार चोरी करने की बात काबुली गई। पकड़े गए चारों युवकों की पहचान मुकेश ,कुलदीप पुत्र रिशाल सिंह निवासी रामसरा,अमनदीप पुत्र भारत सिंह निवासी बन मंदोरी,प्रदीप पुत्र बलवंत सिंह निवासी बन मंदोरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन