फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bhattu dominated in Kho-Kho and Volleyball while Bhuna won in Kabaddi

Fatehabad News: खो-खो और वॉलीबाल में छाया भट्टू तो भूना ने कबड्डी में मारी बाजी

Sat, 22 Nov 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bhattu dominated in Kho-Kho and Volleyball while Bhuna won in Kabaddi
गांव किरढान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रेडर को रोकने का प्रयास करती खिलाड़ी
फतेहाबाद। गांव किरढान में आयोजित दो दिवसीय फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। शनिवार को समापन समारोह में गांव के सरपंच राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सरपंच रमेश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर करती है।
विज्ञापन


ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने का यह अनूठा अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और वे अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की क्षमता विकसित करते हैं। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी खेल अनूप कुमार, प्रतियोगिता के संयोजक नेकी राम व सह संयोजक गौरी शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

ये रहे परिणाम

गांव किरढ़ान में कुल 6 खेल आयोजित हुए। कबड्डी खेल में तीनों खंडों से करीब 20 टीमें पहुंची थी, फाइनल में पुरुष व महिला वर्ग में भूना खंड ने बाजी मारी। खो-खो खेल में करीब 13 टीमें पहुंची थी, पुरुष व महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला फतेहाबाद व भट्टू खंड के बीच हुआ। दोनों वर्गों में भट्टू खंड ने प्रथम तो फतेहाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में तीनों खंडों से करीब 16 टीमें पहुंची थी। फाइनल में पुरुष व महिला वर्ग में भट्टू खंड ने बाजी मारी। हैंडबाल में तीनों खंडों से करीब 10 टीमें पहुंची थी, पुरुष व महिला वर्ग में फाइनल भूना और भट्टू खंड के बीच हुआ। दोनों वर्गों में भूना खंड ने प्रथम स्थान तो भट्टू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबाल में तीनों खंडों से करीब 13 टीमें पहुंची थी, फाइनल में पुरुष वर्ग में भूना खंड और महिला वर्ग में भट्टू खंड ने बाजी मारी।

-----

एथलीट के ये रहे परिणाम

महिला वर्ग

100 मीटर दौड़ में मीना (फतेहाबाद खंड) ने प्रथम, 400 मीटर दौड़ में पारुल (भूना खंड) ने प्रथम, गोला फेंक में रिंकू (फतेहाबाद खंड) ने प्रथम, लंबी कूद में अनमोल (भट्टू खंड) ने प्रथम, भाला फेंक में पूनम (फतेहाबाद खंड) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


पुरुष वर्ग



100 मीटर दौड़ में रोहित कुमार (फतेहाबाद खंड) ने प्रथम, 400 मीटर दौड़ में विक्रम (भट्टू खंड) ने प्रथम, गोला फेंक में मनजीत सिंह (फतेहाबाद खंड) ने प्रथम, लंबी कूद में विक्रम फतेहाबाद खंड) ने प्रथम, भाला फेंक में रोहित कुमार (फतेहाबाद खंड) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed