{"_id":"69f8da9ce795b38edb09dde4","slug":"bauji-missing-from-duty-public-upset-notice-issued-to-five-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-153212-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाऊजी ड्यूटी से गायब, जनता परेशान, पांच को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाऊजी ड्यूटी से गायब, जनता परेशान, पांच को नोटिस जारी
Mon, 04 May 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 04 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं से बिना किसी अनुमति से गायब हुए कर्मचारियों पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कड़ा रुख अपनाया है। उपायुक्त ने 5 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के अनुसार जनता शिकायतों के समाधान के लिए बार चक्कर काटती है लेकिन कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी से बिना किसी अनुमति के गायब रहते हैं। 4 मई को सुबह 10 बजे सहायक सुरेश भट्टी, सहायक सुरेश सरदाना, क्लर्क पवन शर्मा, क्लर्क अमन और क्लर्क सुनील यादव को शाखाओं में अपनी ड्यूटी से गायब मिले।
डीसी ने बताा कि इन कर्मचारियों ने सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति या अवकाश स्वीकृति नहीं ली थी जो कि कार्यालय अनुशासन और सेवा नियमों का उल्लंघन है। कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नोटिस प्राप्त होने के तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण दें। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।