फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Baratis beat the head constable who came to stopped DJ at wedding at midnight

शादी में डीजे बंद करवाने गए हेड कांस्टेबल को बारातियों ने पीटा, एक पकड़ा, तीन फरार

Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Baratis beat the head constable who came to stopped DJ at wedding at midnight
फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर सोमवार देर रात पैलेस में आयोजित शादी समारोह में डीजे बंद करवाने गए हुडा चौकी के हेड कांस्टेबल पर बरातियों ने हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल अश्वनी को काफी चोट आई हैं। सूचना मिलने पर शहर थाना से पीसीआर मौके पर पहुंची और एक आरोपी भूना निवासी मक्खन को काबू कर लिया। इसके अलावा तीन अन्य मौके से फरार हो गए। शहर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया। आरोपी मक्खन को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के के योग नगर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी भूना रोड स्थित पैलेस में थी। पैलेस में भूना से बरात आई थी। रात करीब 12 बजे हुडा चौकी के पास तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत आई। शिकायत के आधार पर हुडा चौकी के मुख्य सिपाही अश्वनी कुमार पैलेस में डीजे बंद करवाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान डीजे पर नाच रहे भूना निवासी मक्खन व तीन अन्य ने मुख्य सिपाही पर हमला कर दिया। इसके बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में मुख्य सिपाही अश्वनी को चोटें आई। घटना के बाद इसकी सूचना शहर पुलिस को दी गई। शहर पुलिस टीम पैलेस में पहुंची और इसके बाद डीजे बंद करवाया गया। टीम ने रात को ही आरोपी भूना निवासी मक्खन को काबू कर लिया लिया। लेकिन तीन अन्य फरार हो गए। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मुख्य सिपाही पैलेस में आयोजित शादी समारोह में डीजे बंद करवाने के लिए गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। कोर्ट में पेश किया गया, यहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। - जगदीश चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed