फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bank workers on strike for the second day, cash end in atm, fatehabad

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, दिया धरना

Sat, 01 Feb 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bank workers on strike for the second day, cash end in atm, fatehabad
कैश खत्म होने से बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : Fatehabad
तेहाबाद। मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को दूसरे दिन भी जिले भर के बैंक बंद रहे। बैंकों में कामकाज न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंबेडकर पार्क में अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले हड़ताल का नेतृत्व एसबीआई एसए के क्षेत्रीय सचिव जगदीश मोंगा ने किया और मंच संचालन एसबीआई से उमेद सांगा ने किया।
विज्ञापन

शनिवार को महीने का पहले दिन होने से सरकारी व निजी कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में आना था। हड़ताल के चलते कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिली। एटीएम में कैश खत्म होने से अधिकांश एटीएम भी बंद रहे। इस मौके एसबीआई से अशोक बाघला और नरेंद्र लांबा ने कहा कि बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का समझौता पिछले 27 महीनों से लंबित पड़ा है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे कर्मचारियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। वित्त व्यवस्था को सुचारु रखने में बैंक अधिकारी व कर्मचारी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। असहनीय मानसिक तनाव और बोझ भी वहन करते हैं। जितना काम बैंकर्स कर रहे हैं, उस हिसाब से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन वृद्धि के समझौते के बाद भी सरकार ने वेतन वृद्धि पर कोई काम नहीं किया। 20 प्रतिशत पर बढ़ोतरी पर वेतन समझौता सरकार ने बैंकों के साथ किया था, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने कहा उनकी मांगों को अगर सरकार ने पूरा नहीं किया गया तो आगामी 11 से 13 मार्च तीन दिवसीय और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाकर सरकार का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर बैंक अधिकारी व कर्मचारी कुलदीप सिंह, राकेश, विनोद भाटिया, जगदीप सिंह, ललित, नरेंद्र लांबा, दिनेश, सुखराज, रवि, रामधन, रामजी लाल, राजीव रतिया, अतर सिंह सोलंकी, राकेश कुमार, प्रभात, भारत भूषण भाटिया, विनोद रत्ती, पवन बंसल, मनीश बैनीवाल, रवि गुप्ता, केएस ग्रेवाल, एसके गर्ग, बीबी सचदेवा, दीप कुमार, सतनाम सिंह, विकास कुमार, मांगेराम, पीसी मित्तल, सूबे सिंह, रिंकू वर्मा, अनिल कुमार, सूबे सिंह रतिया, विक्रम, सतपाल, साहिल, ओबीसी से भारत भूषण सिंगला, संजय, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed