{"_id":"5914b4e04f1c1b216585095d","slug":"bank-cctv-foottage-getting-gone-catch-accuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में हुई ठगी की फुटेज लेने गया तो दूसरे को झांसे में लेते मिले आरोपी, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में हुई ठगी की फुटेज लेने गया तो दूसरे को झांसे में लेते मिले आरोपी, गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
रतिया में उपभोक्ता को नशीला पदार्थ सुंघाकर बैंक से पैसे ठगने वाले युवक पुलिस की गिरफ्त में।
- फोटो : amarujala beuro
शहर के पंजाब नैशनल बैंक में दो दिन पहले नकदी जमा कराने आए एक ग्रामीण से अज्ञात व्यक्तियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब 30 हजार रुपये की नकदी ले जाने के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो संदिग्ध युवकों को काबू किया है। शहर पुलिस चौकी के कर्मचारी मामले की छानबीन में जुटे हैं। संदिग्ध युवकों को उस समय काबू किया, जब वे पंजाब नैशनल बैंक के अंदर किसी मजदूर के फार्म भरने के नाम पर उससे नकदी उड़ाने की योजना बना रहे थे। गांव सरदारेवाला के प्रताड़ित ग्रामीण बिकर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले जब वह टोहाना रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक में करीब 30 हजार रुपये की नकदी जमा कराने आया था तो उस दौरान उसे कुछ युवक मिले और उसकी नकदी जमा कराने के लिए फार्म भरने की पेशकश की। ग्रामीण ने बताया कि उसने उपरोक्त राशि गाड़ी बेच कर एकत्र की थी। आरोप लगाया कि जब उक्त युवक फार्म भर रहे थे तो उसी दौरान उनमें से कुछ युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिसके बाद वह नशे में हो गया। कुछ समय बाद होश संभाला तो उसकी जेब से नकदी गायब थी।
ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने शहर पुलिस चौकी में इस मामले की शिकायत दे दी थी। इसके बाद वीरवार दोपहर को वह उपरोक्त बैंक के सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध युवकों के फुटेज लेने वहां गया तो वही युवक एक अन्य प्रवासी मजदूर दिनेश कुमार की राशि जमा कराने के लिए फार्म भर रहे थे। आरोपी प्रवासी मजदूर की नकदी उड़ाने की फिराक में थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को काबू कर लिया। उनका तीसरा साथी बाइक सहित फरार हो गया।
इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज ने बताया कि गांव सरदारेवाला के बिकर सिंह ने शिकायत की थी। वीरवार को जो युवक काबू किए गए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही वारदात की पुष्टि हो पाएगी।