फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bad weather stopped the work of harvesting wheat, the crop is ready after ripening on about two lakh acres in the district

Fatehabad News: खराब मौसम ने रोका गेहूं कटाई का कार्य, जिले में करीब दो लाख एकड़ पर फसल पक कर तैयार

Mon, 03 Apr 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bad weather stopped the work of harvesting wheat, the crop is ready after ripening on about two lakh acres in the district
फतेहाबाद में खेत में खड़ी गेहूं की फसल।
फतेहाबाद। खराब मौसम की वजह से किसान काफी परेशान हैं। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलवाही व हवा चलने के कारण संभावित बारिश को देखते हुए किसानों ने गेहूं कटाई का कार्य रोक दिया है। इस समय जिले में करीब दो लाख एकड़ में गेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार है, लेकिन खराब मौसम गेहूं की कटाई में आड़े आ रहा है। वहीं इस मौसम की वजह से सरसों में भी नमी बढ़ रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में गेहूं की अगेती फसल लगभग पक कर तैयार है। वहीं एक अप्रैल से अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद का शेड्यूल भी जारी हो गया है। लेकिन पिछले तीन दिनों से आसमान में छाए बादल व जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण किसान गेहूं की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी बादलवाही की आशंका जताई हुई है, जिस कारण किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं। फतेहाबाद के गांव अयाल्की, अहरवां, भरपूर, ढाणी ठोबा, ढाणी ढाका में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई और उसका दाना भी अब काला पड़ने लगा है। अयाल्की के किसान जीत सिंह, विरेंद्र कुमार, अहरवां के किसान दिलबाग सिंह व दिलप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी गेहूं की अगेती फसल पक कर तैयार है, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह गेहूं की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। एकाएक ठंड भी बढ़ी है, जिस कारण पछेती फसल को पकने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर बारिश व तेज हवा के कारण गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है और गेहूं का दाना काला पड़ने लगा है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो गेहूं कटाई में समय लग जाएगा। वहीं ठुईयां के किसान जसपाल सिंह, रामसिंह आदि ने बताया कि खराब मौसम के कारण सरसों की कटी फसल में भी नमी बढ़ रही है, जिस कारण उनको सरसों के उचित रेट नहीं मिल रहे हैं। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 21.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चली।
विज्ञापन


अनाज मंडी में नहीं आई गेहूं की एक भी ढेरी
फतेहाबाद की अनाज मंडी में गेहूं की एक भी ढेरी नहीं आई है। सरकार ने एक अप्रैल से अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद के आदेेश दिए हैं। फतेहाबाद में 44 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में अचानक आए परिवर्तन के कारण गेहूं की कटाई नहीं हो पाई है। बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं को कुछ नुकसान हुआ है। रतिया क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण फसलों को 70 फीसदी तक नुकसान की आशंका है। अब अगर गर्मी पड़ती है तो गेहूं की फसल पक जाएगी और नमी भी कम होगी।

डॉ. राजेश कुमार, डीडीए, फतेहाबाद।

प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार तक बादलवाही व तेज हवा चली। चार अप्रैल के बाद मौसम खुश्क होने के आसार हैं। आगे भी मौसम में बदलाव की आशंका है।
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed