{"_id":"62c86e8e5dbac909aa4936fc","slug":"attempt-to-rob-axis-bank-atm-fatehabad-news-hsr636202887","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिस बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास
विज्ञापन
टोहाना स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम, जिसमें लूट का प्रयास किया गया।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। शहर के बाल्मीकि चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसकर नकाबपोश व्यक्ति द्वारा लूट का प्रयास किया गया। इसके बाद अलार्म से सूचना बैंक के हेड क्वार्टर मुंबई में गई, जिसकी सूचना पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। सुबह थाना प्रभारी राजपाल ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, बैंक मैनेजर रोहित ग्रोवर के मुंबई जाने के चलते डिप्टी मैनेजर आकाश, कैश डालने वाली हिटैची कंपनी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा एटीएम की जांच की। एटीएम में रखा कैश सुरक्षित मिला है। हालांकि, अभी तक मामले की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के बाल्मीकि चौक पर एक्सिस बैंक द्वारा एटीएम लगाया गया है, जहां पर कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता है। शुक्रवार तड़के करीब 2 बजकर 19 मिनट पर नकाबपोश एक व्यक्ति एटीएम परिसर में घुसा, जिसने जोर लगाकर एटीएम के आगे के हिस्से को खोल दिया। इसके बाद बैंक के हेडक्वार्टर को सूचना पहुंच गई और उक्त आरोपी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कंट्रोल रूम को बैंक कर्मियों ने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद गश्त कर रहे ड्यूटी अधिकारी एचसी राजबीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग चुका था। शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि उक्त घटना की सूचना मिलने के बाद ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन आरोपी वहां से भाग चुका था। उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से लिखित में कोई शिकायत नही आई है।
2 मिनट में पहुंच गया था, लेकिन आरोपी निकल गया : राजबीर
ड्यूटी अधिकारी हेड कांस्टेबल राजबीर सिंह ने बताया कि रात्रि के समय वे शहर में गश्त कर रहे थे कि कंट्रोल रूम से एक्सिस बैंक में घटना की सूचना आई। उस समय वे आंबेडकर चौक पर मौजूद थे। करीब दो मिनट बाद वे यहां पहुंच गए लेकिन आरोपी यहां से जा चुका था। आरोपी की फोटो सीसीटीवी में आ चुकी है।