{"_id":"6325875e1bd3fc1fdf45a901","slug":"attack-on-college-students-going-in-bus-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: रोडवेज बस रुकवा कर कॉलेज जा रहे छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा, पुरानी रंजिश में की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: रोडवेज बस रुकवा कर कॉलेज जा रहे छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा, पुरानी रंजिश में की पिटाई
Sat, 17 Sep 2022 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:08 PM IST
सार
डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि आपसी रंजिश में बस रुकवा कर छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। बस के शीशे नहीं टूटे हैं। मामले के बाद चालक व परिचालक बस लेकर अपने गंतव्य की ओर चले गए थे।
विज्ञापन
हमले के घायल छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव कुनाल में शनिवार सुबह काफी संख्या में युवकों ने एक रोडवेज बस पर हमला कर दिया। युवकों ने बस को रुकवाया और उसमें सवार युवकों पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल रतिया में भर्ती छात्रों ने बताया कि वह भूना क्षेत्र के रहने वाले हैं और रतिया के केटी कॉलेज में पढ़ते हैं। सुबह बस में सवार होकर कॉलेज के लिए चले थे। कुनाल नहर के ऊपर करीब 30-35 युवक खड़े थे, जिनके हाथों में लाठी-डंडे और रॉड थे। उन्होंने बस को जबरन रूकवाया और बस के शीशे भी तोड़ डाले। इसके बाद बस में आकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। घायलों ने बताया कि गत दिवस कॉलेज में किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। उनका कहना है कि इसी मामले में रंजिश के चलते बस को रुकवा कर उन पर हमला किया गया। छात्रों का कहना है कि कई छात्रों को चोट आई है, नागरिक अस्पताल में चार लोग भर्ती हुए हैं। वहीं, डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि आपसी रंजिश में बस रुकवा कर छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। बस के शीशे नहीं टूटे हैं। मामले के बाद चालक व परिचालक बस लेकर अपने गंतव्य की ओर चले गए थे।
विज्ञापन