फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Athletes from the district will display their prowess at the junior athletics meet today.

Fatehabad News: जूनियर एथलेटिक्स मीट में आज दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Fri, 09 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Athletes from the district will display their prowess at the junior athletics meet today.
फतेहाबाद पुलिस लाइन में आयोजित खेल प्रतियोगिता को लेकर मैदान तैयार करते हुए
फतेहाबाद। जिले के युवा एथलीट 10 अक्तूबर को पुलिस लाइन स्थित खेल स्टेडियम में होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में दमखम दिखाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन-ए, ट्रायथलॉन-बी, ट्रायथलॉन-सी और भाला फेंक स्पर्धाएं होंगी। अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़, 80 मीटर हर्डल्स, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, भाला फेंक और पेंटाथलॉन स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन

पेंटाथलॉन में 60 मीटर दौड़, 80 मीटर हर्डल्स, लंबी कूद, शॉटपुट और 600 मीटर दौड़ शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच होनी चाहिए। अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में भाग लेने के लिए 16 नवंबर 2026 तक न्यूनतम आयु 12 वर्ष होना भी जरूरी है। एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला सचिव बलवान पारता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों को 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed