फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Association says MLA cheatingly changed our block chief

Fatehabad News: एसोसिएशन बोली-विधायक नै धोखे तै बदल दिया म्हारे खंड का प्रधान

Wed, 14 Aug 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 14 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Association says MLA cheatingly changed our block chief
बैठक करते भट्टू खंड के 22 सरपंच।
फतेहाबाद। पार्टी के भीतर और बाहर जुबानी हमले झेल रहे विधायक दुड़ाराम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 11 अगस्त को निजी होटल में विधायक दुड़ाराम को समर्थन देने के दौरान सरपंचों द्वारा सरपंच एसोसिएशन के खंड व जिला प्रधान बदलने को लेकर विवाद हो गया है। भट्टू खंड के 24 में से 22 सरपंचों ने एकजुट होकर एसोसिएशन के प्रधान बदलने को षड्यंत्र करार दिया। एसोसिएशन ने कहा कि विधायक नै धोखे तै बदल दिया म्हारे खंड का प्रधान।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा ने कहा कि हमें विधायक दुड़ाराम की ओर से बुलाया गया था। मगर हमारी अकल निकाल ली गई। जिला या खंड प्रधान बदलने को लेकर कोई चर्चा तक नहीं हुई। मगर बाद में घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

इस पूरे मामले को लेकर भट्टू खंड के गांवों के सरपंचों की बैठक मंगलवार को खंड प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया की अध्यक्षता में हुई। विधायक के समर्थन समारोह के दौरान भट्टू खंड का प्रधान बताए गए गांव बानावाली के सरपंच बलजीत झाझड़िया ने भी खुद के बजाय चंद्रमोहन पोटलिया को ही प्रधान बताया। उन्होंने खुद के प्रधान बनने के संबंध में जानकारी होने से स्पष्ट इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 अगस्त दोपहर बाद विधायक दुड़ाराम ने अपने समर्थन के लिए सरपंचों को बुलाया था। इस दौरान फतेहाबाद, भूना व भट्टू खंड के सरपंच एकत्रित हुए थे। इस समारोह में गांव खुंबर के सरपंच गुरप्रीत सिंह की जगह गांव बैजलपुर के सरपंच हेमंत बैजलपुरिया को सरपंच एसोसिएशन का जिला प्रधान चुना गया था।
------------
खंड प्रधान बताए गए बलजीत बोले- मैं नहीं प्रधान
भट्टू में सरपंचों ने एकजुट होकर कहा कि उन्होंने भट्टू खंड के प्रधान को नहीं बदला है। कुछ लोगों ने षडयंत्र के तहत बलजीत झाझड़िया को ब्लॉक प्रधान बताया है, जो सरासर गलत है। उपस्थित 22 सरपंचों ने कहा कि भट्टू खंड की सरपंच एसोसिएशन का प्रधान पहले चंद्रमोहन पोटलिया को चुना गया था और अब भी वही रहेंगे। खंड प्रधान बदले जाने की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। इस दौरान बलजीत झाझड़िया ने कहा कि विधायक द्वारा सरपंचों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद मीडिया में जारी बयान में उन्हें सरपंच एसोसिएशन का भट्टू ब्लाॅक का प्रधान बताया गया है, इससे कोई सच्चाई नहीं है। भट्टू ब्लॉक के सभी सरपंच एकजुट हैं और चंद्रमोहन पोटलिया ही उनके प्रधान हैं, इसमें कोई संशय नहीं है।
--------------
हम तो विधायक का कार्यकाल पूरा होने पर धन्यवाद देने गए थे
11 अगस्त को विधायक के जलपान कार्यक्रम में भाग लेने वाले सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा, राजेश भिंचर, राकेश लोयल, सुरेंद्र भादू व सुभाष मूंड ने कहा कि विधायक ने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें जलपान का निमंत्रण दिया था। सरपंचों का कार्यक्रम होने के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं थी। जनप्रतिनिधि होने के नाते वह कार्यक्रम में गए, लेकिन वहां उनकी अकल निकाल ली गई। जिला प्रधान व ब्लाॅक प्रधान चुनने को लेकर कोई चर्चा तक नहीं हुई थी। सरपंच केवल विधायक का धन्यवाद करने गए थे। सरपंचों ने कहा कि जिला प्रधान व ब्लाॅक प्रधान चुनने के लिए पहले कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाती है, जिसमें सर्वसम्मति से ही कोई फैसला लिया जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ और एक षड्यंत्र के तहत प्रधान की घोषणा की गई है। सरपंचों ने कहा कि भट्टू ब्लाॅक के सरपंच एकजुट हैं। अगर एसोसिएशन के किसी सदस्य को कोई राजनीतिक पार्टी टिकट देती है, तो पूरी एसोसिएशन उसका समर्थन करेगी। अगर टिकट नहीं मिलती तो एसोसिएशन सर्वसम्मति से जो फैसला लेगी, सरपंच उसका पालन करेंगे।

--------------
बलजीत झाझड़िया को भट्टू खंड से सरपंच के तौर पर लिखा जाना था, लेकिन गलती से खंड प्रधान लिख दिया गया। यह मिस प्रिंटिंग हो गई। अब उसी मिस प्रिंटिंग को मुद्दा बनाकर राजनीति की जा रही है। अगर किसी को मेरे जिला प्रधान बनने से आपत्ति है, तो वह बैठक बुला लें, हम भी बुला लेंगे।
-हेमंत बैजलपुरिया, नवनियुक्त जिला प्रधान, सरपंच एसोसिएशन फतेहाबाद

मेरी बैठक चल रही हैं। मैं बैठक से फ्री होने के बाद इस विषय में आपसे बात करता हूं। -दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed