फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ashok tanwer

प्रदेश भर में समर्थकों से विचार विमर्श के बाद राजनीति से संबंधित जल्द निर्णय लिया जाएगा : तंवर

Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ashok tanwer
अशोक तंवर फाइल फोटो - फोटो : ashok tanwer
पूर्व सांसद अशोक तंवर ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, कोविड-19 की चरमराती व्यवस्था पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा पर 20 जवान शहीद हो गए। यहां टिक टॉक बैन कर सरकार वाहवाही लूटने का काम कर रही है। इस तरह से दुश्मन सेना पीछे नहीं हटेगी। चीन को करारा जवाब देने का समय है। सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तंवर ने कहाकि आज किसी भी पड़ोसी देश से अच्छे रिश्ते नहीं है। संकट की इस घड़ी में सभी पार्टियों को मिलकर काम करना चाहिए। जुमलेबाजी की समस्या के हल करने पर ध्यान देने का समय है। देश के अंदर बढ़ती महंगाई से लोगों में अविश्वास की भावना पैदा हो रही है। महामारी और मंदी के दौर में सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट किसानों व आम जनता की पीठ पर वार के बराबर है।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिसवालों पर ही हमले हो रहे हैं। इनेलो में शामिल होने से संबंधित पत्रकारो के सवालों पर पूर्व सांसद ने विराम लगा दिया है। क्योंकि अभय चौटाला व तंवर के बीच वार्तालाप के बाद से इनेलो में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। मगर उन्होंने इससे इन्कार कर दिया है। तंवर ने कहा कि प्रदेशभर में उनके समर्थकों से विचार विमर्श के बाद राजनीति से संबंधित निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह ग्रोवर, सरदार रविंद्र सिंह, लीला राम दहिया, अशोक कुमार बंसल, राम कुमार बाल्मीकि, सुरेंद्र कुमार, संजय मोची, वेद प्रकाश, मनोहर लाल, राजू बाल्मीकि, बंटी, दीप व पहोला सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed