फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ashok Nagar residents have been troubled by the drainage problem for three years.

Fatehabad News: जल निकासी की समस्या से अशोक नगर निवासी तीन साल से हैं परेशान

Tue, 24 Sep 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ashok Nagar residents have been troubled by the drainage problem for three years.
फतेहबाद। शहर के अशोक नगर में सीवरेज की सफाई नहीं होने के कारण ओवरफ्लो की समस्या के चलते लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

नारेबाजी कर रहे लोगों ने बताया कि माजरा रोड व बरसीन रोड पर सीवरेज के ओवरफ्लो होने से जल निकासी की समस्या पिछले तीन वर्षों से है। जल निकासी की समस्या के कारण माजरा रोड पर पानी जमा रहता है। जो दिनभर बदबू मारता रहता है। वहीं इस जमा पानी से मच्छर बढ़ रहे हैं। जिससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
मोहल्ला निवासी दिनेश, सतीश, तुषार, रिंकू, दीपक, सोनू और सुरेश कुमार आदि ने बताया कि वे कई बार इस समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत दे चुके हैं, मगर विभाग की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इस दौरान अशोक नगर मोहल्ले के दुकानदार दिनेश डोडा ने बताया कि वह जल निकासी की समस्या को लेकर पिछले तीन महीने से जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत दर्ज करवाने हेतु जारी किए गए नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा रहा है। अब तक वह कुल नौ बार शिकायत दर्ज करवा चुका है। लेकिन हर बार शिकायत दर्ज होने के बाद समाधान का सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रोड पर मेरी किराना की दुकान है। शहर के माजरा रोड पर जल निकासी नहीं है। जिसको लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी गई है। बारिश के दिनों में दुकान के अंदर तक जमा हो गया था। जमा पानी के कारण यहां मच्छर बढ़ रहे हैं।
-तुषार, निवासी अशोक नगर
---------------------
इस समस्या को लेकर पिछले दो साल से परेशान हैं। सीवरेज के जमा पानी से रोग फैल रहे हैं। वहीं यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग समस्या को लेकर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
-रिंकू, निवासी अशोक नगर
----------------
मेरा घर इस रोड पर है। जिसके कारण रात के समय में पानी से बदबू आने के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। बारिश के दिनों में तो रोड ही बंद हो जाता है। ऐसे में यहां रहना किसी चुनौती से कम नहीं है।

-सतीश, निवासी अशोक नगर
--------------
सीवरेज की सफाई समय पर नहीं होने के कारण जलनिकासी की समस्या हुई है। जिसके लिए मोहल्ले के लोगों ने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
-रोहताश, निवासी अशोक नगर
-

करीब तीन माह पहले अशोक नगर में सीवरेज की सफाई करवाई गई थी। जिसके बाद सीवरेज में पॉलीथिन जाने से यह ब्लॉक हो गया है। अब दोबारा सीवरेज की सफाई करवा दी जाएगी।
-सतपाल रोज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed