फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arrival doubling from lift, lack of space in mandis

उठान से दोगुनी हो रही आवक, मंडियों में जगह की कमी

Mon, 19 Apr 2021 10:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Arrival doubling from lift, lack of space in mandis
गेहूं की तौल करते मजदूर। - फोटो : Fatehabad
जिले की मंडियों में गेहूं की आवक लगातार जारी है। जितनी आवक हो रही है, उस गति से उठान नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन की औसत के हिसाब से करीब दो से तीन लाख क्विंटल की आवक हो रही है। उठान की तुलना में आवक ज्यादा हो रही है। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण आवक नहीं हुई।
विज्ञापन

सोमवार को मंडियों में पांच लाख क्विंटल गेहूं आया है। दो दिन तक लगातार उठाने होने के बाद भी मंडियों में जगह की कमी पड़ रही है। ऐसी अव्यवस्थाओं को देखते हुए शेड्यूल सिस्टम शुरू किया गया था ताकि किसानों को बारी-बारी से बुलाया जा सके। मगर उठान ठीक ढंग से न होने के कारण अव्यवस्था बरकरार है। अब तक जिले भर की मंडियों में 35 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। हालांकि, खरीद सिर्फ 295715 मीट्रिक टन गेहूं की हो सकी है। जिले भर में 115744.85 मीट्रिक टन गेहूं फसल का उठान हो पाया है।
विज्ञापन

खेतों में 65 प्रतिशत गेहूं कटा
खेतों में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर हैं। क्षेत्र में ज्यादातर गेहूं कटाई का काम कंबाइन मशीनों से होता है। इसलिए समय कम लगता है और कटाई का सीजन लगभग 15 दिन ही चलता है। खेतों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि लगभग 60 से 65 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी है। अब किसान तूड़ी बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस एजेंसी ने कितना गेहूं खरीदा
फूड सप्लाई : 85969.8
हैफेड : 138825
एचडब्ल्यूसी : 50210
एफसीआई : 20710.4
कुल : 295715.2
एजेेंसियों ने कितना किया उठान
फूड सप्लाई : 28985.85 एमटी
हैफेड : 54814 एमटी
एचडब्ल्यूसी : 23463 एमटी
एफसीआई : 8482 एमटी
खुले आसमान तले पड़े हैं लाखों बोरे गेहूं
प्रशासन मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर भी खास गंभीर नजर नहीं आ रहा। जिले भर की मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं का उठान न होने के कारण लाखों थैले खुले आसमान तले पड़े हैं। चार दिन पहले हुई बारिश के कारण काफी गेहूं भीग गया था। अब 20 अप्रैल को फिर से बारिश होने के आसार है। बाकायदा मौसम विभाग ने चेतावनी भी दे रही है। चेतावनी को लेकर किसान तो गंभीर हैं, लेकिन गेहूं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने खास चुस्ती नहीं दिखाई। मंडियों में शेड कम हैं। खरीद केंद्रों में शेड बने ही नहीं हुए। ऐसे में फिर से गेहूं भीग सकता है।
भूना व धारसूल में नहीं हुआ उठान
मंडियों में उठान धीमा है। वहीं भूना व धारसूल की मंडियों में अभी तक उठान शुरू ही नहीं हुआ। 18 अप्रैल शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक भूना में 2 लाख 87 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं धारसूल मंडी में 2 लाख 35 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। मगर दोनों ही मंडियों में उठान अभी तक शून्य है।

कोट
जिले में गेहूं की आवक जोरों पर चल रही है। इसके साथ-साथ फसल उठान का कार्य भी निरंतर जारी है। अब तक 115744.85 मीट्रिक टन गेहूं फसल का उठान किया गया है। मंडियों में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आ रही।
-डॉ. मुनीष नागपाल, अतिरिक्त उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed