फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   arrested 4 criminal after atteck on police

मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे काबू

Tue, 05 Jan 2016 11:21 PM IST
फतेहाबाद ब्यूरो
फतेहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर पिस्तौल, कारतूस, दो गाड़ी व अन्य लूट के प्रयोग में किया जाने वाला सामान भी बरामद किया है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां से चारों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान यूपी के झिमाना निवासी इमाम, बगरा निवासी मुस्तकीम, बडौली के खालिद व मेरठ निवासी आबाद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वर्दी में देख भागने लगे बदमाश, पीछा कर दबोचा
जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ पुलिस सोमवार देर रात्रि लगभग 11 बजे नरवाना टी प्वाइंट पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी।

इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हिसार रोड स्थित गांव कन्हडी के बाबा सियानाथ मंदिर के पास कुछ युवक संदिग्ध हालत में खडे़ हैं।

योजनाबद्ध तरीके से पुलिस जैसे ही वहां पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें रोककर लूटने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही गाड़ी की खिड़की खोली तो आरोपी उन्हें पुलिस वर्दी में पाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चारों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉड से किया हमला फिर कहा जो है निकाल दो वरना मार देंगे...
सीआईए टीम इंचार्ज विष्णुप्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद उन्होंने एक टीम का गठन किया और सीआईए की गाड़ी से नीली बत्ती उतारकर उक्त स्थल पर पहुंचे।

जैसे ही पुलिस की टीम गांव कन्हडी में मंदिर के पास पहुंची तो एक युवक ने उन्हें रोकने का इशारा किया। गाड़ी रोकते ही एक अन्य युवक ने गाड़ी के अगले टायर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया।

तीसरे युवक ने चालक की गर्दन पर लोहे की रॉड लगाकर कहा कि जो है निकाल दे वरना मार देंगे। इस बीच जैसे ही चालक ने गाड़ी की लाइट जलाई तो आरोपी उन्हें वर्दी में देखकर भागने लगे।

इस बीच एक अन्य आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। फायरिंग में पुलिस के सभी जवान बाल बाल बच गए। सीआईए टीम के कर्मी जयदेव ने फायर करने वाले आरोपी के साथ सभी युवकों को काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि यूपी के झिमाना निवासी ईमाम, बगरा निवासी मुस्तकीम, बडौली के खालिद व मेरठ निवासी आबाद को एक 315 बोर पिस्तौल, एक खाली कारतूस, एक टार्च, दो राड, एक टाटा 407 गाड़ी व आयशर 909 गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है।


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में गांव नन्हेडी, चिम्मो, तेलीवाडा से विभिन्न चोरियों में 7 भैंसें चुराने की बात को भी स्वीकारा है। आरोपियों से 5 दिन के रिमांड में अन्य कई मामले सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed