फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Appointment of members of Grievance Committee, 35 BJP workers got place

Fatehabad News: भाजपा ग्रीवांस कमेटी के 35 सदस्य नियुक्त

Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Appointment of members of Grievance Committee, 35 BJP workers got place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्यों की घोषणा की गई है। जिले में 35 भाजपा कार्यकर्ताओं को समिति का सदस्य बनाया गया है।
इन सदस्यों में पूर्व जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक शामिल किए गए हैं। इसमें 13 सदस्य फतेहाबाद, 12 रतिया और 10 टोहाना विधानसभा क्षेत्र से बनाए गए हैं। खास बात यह है कि टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के बराबर समर्थकों को जगह मिली है। इसी तरह रतिया में भी पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के समर्थकों को भी सदस्य बनाया गया है। ग्रीवांस कमेटी की चेयरपर्सन सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी हैं। मंत्री बनने के बाद श्रुति चौधरी ने इस कमेटी की सिर्फ एक बार मीटिंग ली है। दूसरी बार मीटिंग रखी गई लेकिन किन्ही कारणों के चलते रद्द कर दी गई थी।
फतेहाबाद से इन कार्यकर्ताओं को मिली जगह

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ नेता राजपाल बैनीवाल, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जगदीश नायक, टेकचंद मिड्ढा, फतेहाबाद शहर के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष सीताराम, भूना मंडल अध्यक्ष एवं गांव गोरखपुर के सरपंच मनदीप योगी, भूना नगरपालिका के वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, सतबीर दुबका, जसवंत माचरा, जगदीश जाखड़, राजेंद्र प्रजापति व पूनम सिंगला को समिति सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


-

रतिया से इन्हें बनाया गया सदस्य

रतिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, अनूप गोदारा, कुलवंत सैनी, सुरजीत इन्सां, राजेंद्र कौर, डॉ. अजय गुप्ता, प्रवीण चंदेल, गुरचरण खोखर, संदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, लखविंदर सिंह, संदीप तनेजा को ग्रीवांस कमेटी में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

टोहाना के ये 10 कार्यकर्ता बने सदस्य

टोहाना विधानसभा क्षेत्र से प्रवीण कुमार, वीरभान, गुरसेवक सिंह, बिमला मेहता, ईश्वर सिंह, जाखल के मंडल अध्यक्ष किरण पाल शर्मा, रमन मडिय़ा, प्रवीण गिल, बसंत बाजीगर, विनोद खिचड़ को सदस्य बनाया गया है।

----------------
सभी बूथों पर कल सुना जाएगा मन की बात कार्यक्रम

फतेहाबाद। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक नरेंद्र भारती ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। बैठक में वीसी के माध्यम से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी जुड़े तथा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। नरेंद्र भारती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 29 जून की सुबह 11 बजे जिले के सभी 708 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों की ड्यूटियां भी लगाईं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला सचिव सविता टुटेजा, विक्रम शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम लम्बा, महिला मोर्चा डॉ. सुमन बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed