{"_id":"66e363cb02916a16a404dd44","slug":"appointment-of-general-supervisors-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122258-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
Fri, 13 Sep 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि टोहाना व फतेहाबाद के लिए वर्ष 2007 बैच के आईएएस अभिषेक देव तथा रतिया के लिए वर्ष 2012 बैच की आईएएस अरुंधति चक्रवर्ती को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक जिला फतेहाबाद में विधानसभा आम चुनाव के दौरान चुनाव प्रक्रिया से संबंधित निगरानी रखेंगे। टोहाना व फतेहाबाद के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अभिषेक देव का कार्यालय भूना मोड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बनाया गया है, जिनका दूरभाष नंबर 01667-297386 व मोबाइल नंबर 8570916616 हैं।
उन्होंने बताया कि फतेहाबाद व टोहाना विधानसभा के नागरिक सामान्य पर्यवेक्षक अभिषेक देव से भूना मोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मिल सकते हैं। इसी प्रकार रतिया के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अरुंधति चक्रवर्ती का कार्यालय लोक निर्माण विभाग रतिया में बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9435337707 है। नागरिक उनसे सुबह 11 बजे रतिया के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का आधार : एडीसी राहुल
फतेहाबाद। स्वीप गतिविधियों के तहत चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में पोस्टर और स्लोगन प्रदर्शनी का आयोजन कर मतदाताओं को बढ़चढकऱ मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धाँगड़ में स्वीप गतिविधि के तहत मानव शृंखला बनाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। चुनाव पांच सालों के बाद आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने देश और राज्य के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि देश में या राज्य में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है।
चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में सभी को भाग लेना चाहिए। मतदाताओं को पूरी सोच-विचार के बाद ही किसी प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। किसी भी तरह के लालच में आकर वोट नहीं करना चाहिए। सभी चुनें-सही चुनें। इसलिए 5 अक्तूबर के दिन प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने वोट का इस्तेमाल करे।