{"_id":"577ea12e4f1c1b72027fc439","slug":"animals-animal-in-road-catch-animal-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज से चलेगा आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगा आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान
fatehabad
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के एक जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर, जिसके बाद सांड पकडने के अभियान का ऐलान हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर परिषद शुक्रवार से आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाएगी। इस बात का एलान नगर परिषद के नए निर्वाचित अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने किया है। अमर उजाला ने इस संदर्भ में एक जुलाई को एक विशेष खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि शहर की सड़कों पर घूमते आवारा सांडों एवं पशुओं के चलते पिछले ढाई साल में 90 हादसे हो चुके हैं। इसमें 30 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वीरवार को अनौपचारिक बैठक में पार्षदों ने फिर से एक बार आवारा सांडों का मुद्दा उठाया जिस पर सहमति जताते हुए नगर परिषद अध्यक्ष ने इस संदर्भ में शुक्रवार से ही एक विशेष अभियान चलाने का एलान कर दिया।
पहले चरण में मुख्य सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा सांड
नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल की मानें तो नगर परिषद के पास कर्मचारियों की काफी कमी है। इसके चलते सांडों को पकड़ने का अभियान चरणों में चलाया जाएगा। शुक्रवार से शुरू हो रहे प्रथम चरण में शहर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे आवारा सांडों को पकड़ा जाएगा और उन्हें नंदीशाला में भेजा जाएगा। इसके बाद अगले चरण में शहर के गली-मोहल्लों में घूम रहे आवारा सांडों को पकड़ा जाएगा।
सभी वार्डों में चलेगा खुला दरबार
नप अध्यक्ष ने बताया कि शहर की सारी समस्याओं को जानने के लिए बहुत जल्द ही शहर के सभी वार्डों में खुला दरबार लगाने की योजना है। इस खुले दरबार में नगर परिषद के सभी अधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। नागपाल ने बताया कि अभी खुले दरबार की तिथि फाइनल नहीं है, लेकिन सोमवार से इसको शुरू करने बारे विचार कर रहे हैं।