फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Angered by the death of the patient, family members vandalized the hospital and made allegations of negligence.

Fatehabad News: मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, लापरवाही के लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Angered by the death of the patient, family members vandalized the hospital and made allegations of negligence.
हॉस्पिटल में की गई तोड़फोड़ का दृश्य
रतिया। गांव बोड़ा के मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने फतेहाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया। बढ़ते हंगामे को देखकर अस्पताल के कर्मचारियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को शांत करवाया। इसके बाद परिजन शव को गांव बोड़ा ले गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में उनके पास किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है।जानकारी के अनुसार गांव बोड़ा निवासी 56 वर्षीय सतपाल की बुधवार को गांव में उल्टी दस्त लगने से तबीयत खराब हो गई। सतपाल के परिजनों ने उसे रतिया के फतेहाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में बुधवार शाम को भर्ती करवाया। डॉक्टर ने रात को ड्रिप भी लगाई। सतपाल के परिजनों मदन लाल, बाबूलाल व अन्य ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर बीएएमएस आकाश और अस्पताल प्रबंधक प्रवीण ने उन्हें रात को आश्वासन दिया कि मरीज की हालत में सुधार है तथा सुबह तक मरीज पूरी तरह सही हो जाएगा।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल संचालक उन्हें रात भर गुमराह करते रहे तथा वीरवार सुबह परिजनों से कह दिया कि मरीज की हालत नाजुक हो गई है, इसलिए वह सतपाल को किसी अन्य अस्पताल में ले जाएं। परिजनों का आरोप है कि वह अभी सतपाल को अस्पताल से थोड़ी दूर फतेहाबाद रोड की तरफ लेकर गए थे कि उन्हें सतपाल के दम तोड़ जाने का अहसास हुआ। इसके बाद परिजन सतपाल के शव को लेकर निजी अस्पताल के बाहर आ गए और गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी और डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मरीज की अस्पताल में रात को ही मौत हो गई थी लेकिन अस्पताल संचालक उन्हें गुमराह करते हुए सुबह मरीज की हालत बिगड़ने की बात कह दी। इसके बाद पुलिस ने आकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

कोट
मरीज की तबीयत के बारे में परिजनों को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी। सुबह परिजनों के सामने ही ऑक्सीजन लगाकर मरीज को रेफर किया गया था। यहां से जाने के बाद मरीज की मौत हो गई, जिसमें उनके अस्पताल के डॉक्टर की किसी प्रकार की लापरवाही नहीं है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की है, जिसकी सूचना पुलिस की डायल 112 पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण, अस्पताल प्रबंधक
कोट
पुलिस के पास डायल 112 पर सूचना आई थी। इसके बाद डायल 112 की पीसीआर टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। अभी हमारे पास किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।
जयसिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed