फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   An initiative born out of compassion and service sparked by the tragedy, a light of humanity

Fatehabad News: हादसे से संवेदना और सेवा से उपजी पहल बनी मानवता का उजाला

Sun, 24 May 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 24 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
An initiative born out of compassion and service sparked by the tragedy, a light of humanity
एंबुलेंस में सेवा करता संस्था का सदस्य अमित बिश्नोई। संस्था
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में वर्ष 2017 में हुए सड़क हादसे ने जिस सेवा कार्य की शुरुआत हुई वह आज क्षेत्र में मानवता की मजबूत पहचान बन चुकी है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एंबुलेंस सेवा चलाने वाली बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी अब तक करीब 2700 से अधिक जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर मरीजों को संस्था निशुल्क सेवा उपलब्ध करवा रही है। कोरोनाकाल में भी संस्था ने अहम भूमिका निभाई थी जिसमें ऑक्सीजन, दवाइयां, राशन और भोजन उपलब्ध करवाने के साथ लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी किया गया। संस्था के प्रधान विजय सहारण ने बताया कि सेवा कार्य ही उनका मुख्य उद्देश्य है। संस्था में उपप्रधान रोशन कंबोज, सचिव डॉ. विक्रम चौधरी, सह सचिव रवि बिश्नोई लालवास तथा सदस्य अमित बिश्नोई और सुनील बिश्नोई सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के तहत हर वर्ष लगभग तीन हजार पौधे लगाए जाते हैं। पौधे सरकारी नर्सरी से लाकर खेतों, खेल मैदानों और सार्वजनिक स्थानों पर रोपे जाते हैं। संस्था का उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं बल्कि उनके संरक्षण को भी सुनिश्चित करना है। संस्था को समाजसेवा के कार्यों के लिए हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

लावारिस शवों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

संस्था केवल एंबुलेंस सेवा तक सीमित नहीं है। संस्था सदस्य लावारिस मिले शवों पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाती है। अब तक 85 लावारिस शवों का दाह संस्कार किया जा चुका है। नहरों, सड़कों और अन्य स्थानों से मिले शवों को पहले 72 घंटे पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाता है। परिजन सामने नहीं आने पर गांव भोड़िया खेड़ा के श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है।

----

कोरोना काल में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी



साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किए। संस्था की ओर से मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को राशन और भोजन भी वितरित किया गया। संस्था के इन कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने पर संस्था को तीन बार सम्मान मिल चुका है।


----

बाढ़ के दौरान चारे और पेयजल सुविधा

वर्ष 2023 में जिले में आई बाढ़ के दौरान खासकर रतिया इलाके में पशुओं के लिए हरा चारा खत्म हो गया था। इसके अलावा ढाणियों में ट्यूबवेल व बिजली खराब होने के कारण पेयजल की किल्लत आई थी। इस दौरान इस संस्था की टीम द्वारा लोगों की मदद के लिए टैंकरों की मदद से अपनी रिहायशी इलाकों तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed