फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Amount withdrawn from account as soon as you click on the return request link

Fatehabad News: सामान वापसी के रिक्वेस्ट लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकली राशि

Fri, 12 Apr 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Amount withdrawn from account as soon as you click on the return request link
फतेहाबाद। सोशल मीडिया के जरिए जिम का सामान खरीदना ढाणी सांचला निवासी युवक अमित को महंगा पड़ गया। सामान पसंद न आने पर वापसी की रिक्वेस्ट डाली और लिंक आने पर उस पर क्लिक किया तो खाते से 55,450 रुपये की राशि कट गई। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि उसकी हिसार में फास्ट फूड की दुकान है। 12 सितंबर 2023 को फेसबुक से जिम का सामान ऑर्डर किया था। जब सामान ठीक नहीं लगा तो वापसी की रिक्वेस्ट डाल दी थी। 17 सितंबर 2023 को मोबाइल पर कॉल आई और कहा कि वापसी की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई है और कंपनी का कर्मी आएगा और सामान वापस ले जाएगा। आरोप है कि लिंक भेजा गया और कहा कि उस पर मोबाइल नंबर डाल दें ताकि कर्मी आकर आर्डर वापस ले जाए। लिंक पर मोबाइल नंबर डाला तो खाता अटैच होने के कारण एक ही ट्रांजेक्शन में 55,450 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद उसने साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed