{"_id":"65e0af41fb2c5d1cfe07ef55","slug":"amidst-the-tense-atmosphere-in-chandpura-three-day-religious-gurmati-samagam-started-from-1-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-113621-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चांदपुरा में तनावपूर्ण माहौल के बीच तीन दिवसीय धार्मिक गुरमति समागम 1 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चांदपुरा में तनावपूर्ण माहौल के बीच तीन दिवसीय धार्मिक गुरमति समागम 1 से
विज्ञापन
जाखल। गांव चांदपुरा स्थित गुरुद्वारा संगतसर साहिब में तनावपूर्ण माहौल के बीच शुक्रवार से तीन दिवसीय गुरमति समागम शुरू होगा। विवाद की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन ने गांव में डेरा जमाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से लेकर टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा तक लोगों से विवाद को सुलझाने व भाईचारा कायम रखने की नसीहत दे रहे हैं। दूसरी ओर धार्मिक दीवान के आयोजन को लेकर तैयारियां देर रात तक चलती रही। दीवान में प्रचार प्रसार के लिए आ रहे प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि समागम तय कार्यक्रम के अनुसार 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा। काफी संख्या में श्रद्धालु समागम में भाग लेंगे।
दादूवाल के सहायक जगमीत सिंह बराड़ ने बताया कि पहले दो दिन शुक्रवार व शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धार्मिक दीवान में कई संत महापुरुष रागी ढाडी, प्रचारक, सिख संगतों को गुरबाणी कथा कीर्तन से जोड़ेंगे। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर चलेगा। 3 मार्च को सुबह 10 बजे से अमृत संचार भी होगा। पांच प्यारे साहिबान अमृत अभिलाषियों को खंडे बाटे का अमृत पिलाकर गुरु के साथ जोड़ेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वो धार्मिक दीवान में शामिल हों और गुरु इतिहास गुरमत विचारों का लाभ उठाएं।
तीन दिन से भारी पुलिस बल तैनात
गुरुद्वारा संगतसर साहिब चांदपुरा में हो रहे धार्मिक दिवान के दौरान विवाद की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया हुआ है। खुद एसपी व डीसी भी रिपोर्ट ले रहे हैं।