फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Amidst the clerical strike, 86 registries were done in the district

Fatehabad News: लिपिकीय वर्ग की हड़ताल के बीच जिले में हुईं 86 रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Amidst the clerical strike, 86 registries were done in the district
फतेहाबाद। लिपिकीय वर्ग की हड़ताल के बाद अब रजिस्ट्री का कार्य सुचारू हो गया है। फतेहाबाद में बुधवार को 86 रजि हुई हैं, जिनमें से 46 रजिस्ट्री को संबंधित लोगों को डिलीवर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि लिपिकीय विभाग के लॉगिन के आधार पर ही पहले रजिस्ट्री का काम होता था, लेकिन पिछले करीब 29 दिनों से लिपिकीय वर्ग की हड़ताल के चलते जहां सरकारी कार्यालयों में सामान्य काम रुक गए थे, वहीं रजिस्ट्री का काम भी बाधित हो गया था, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा था। अब सरकार ने कर्मचारियों के लॉगिन को हटाकर सीधा रजिस्ट्री का काम तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को दे दिया है। फतेहाबाद में रजिस्ट्री खुलने के बाद बुधवार को जिले में 86 रजिस्ट्री हुई हैं। फतेहाबाद में बुधवार को 33, कुलां में चार, रतिया में 15 व टोहाना में 34 रजिस्ट्री हुई हैं। इनमें 46 रजिस्ट्री लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed