फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Already deteriorated health services now on ventilator

पहले से बिगड़ी हुईं स्वास्थ्य सेवाएं अब वेंटिलेटर पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Already deteriorated health services now on ventilator
फतेहाबाद के अस्पताल में उपचार के लिए इंतजार करते हुए मरीज। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात डॉ. सुनीता सोखी के सेवानिवृत्त होने के बाद उप सिविल सर्जन एनएचएम का चार्ज बनगांव पीएचसी के डॉ. कुलदीप चौधरी को दे दिया गया है। इससे भट्टूकलां खंड में डॉक्टरों की कमी से पहले से ही बिगड़ी हुई स्वास्थ्य सेवाएं अब वेंटिलेटर पर आ गई हैं। वजह ये है कि भट्टू खंड की सीएचसी और उसके अधीन आने वाली पीएचसी पर 15 में से अब सिर्फ चार डॉक्टर रह गए हैं। इससे अंदाजा लगा सकते है कि कैसे स्वास्थ्य सेवाएं चल पाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों के सात पद स्वीकृत है और यहां पर मात्र एक ही डॉक्टर कार्यरत हैं। पीएचसी खाबड़ा कलां, पीलीमंदोरी में एक भी डॉक्टर नहीं हैं जबकि यहां पर दो-दो डॉक्टरों के पद स्वीकृत है। खैरातीखेड़ा पीएचसी पर दो डॉक्टर कार्यरत हैं। पीएचसी बनगांव में डॉक्टरों के दो पदों में से एक डॉक्टर थे, यहां से भी अब डॉक्टर कुलदीप चौधरी को उप सिविल सर्जन का चार्ज दे दिया गया है। अब ये पीएचसी भी खाली हो गई है।
विज्ञापन

सीएचसी बड़ोपल और जाखल में एक-एक पद खाली
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सीएचसी जाखल में डॉक्टरों के सात पद स्वीकृत है और छह डॉक्टर कार्यरत है। इसी तरह से सीएचसी बड़ोपल में डॉक्टरों के सात पद स्वीकृत है जबकि यहां भी छह डॉक्टर कार्यरत है। बड़ोपल सीएचसी से भट्टूकलां खंड में डॉक्टर भेजे जाएं तो हालात सुधर सकते है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डॉक्टरों की स्थिति
डॉक्टरों के पद स्वीकृत : 174
जिले में कार्यरत डॉक्टर : 65
डॉक्टरों के खाली पद : 109
डॉ. सुनीता सोखी अब नागरिक अस्पताल में देंगी सेवाएं
उप सिविल सर्जन रही डॉ. सुनीता सोखी सेवानिवृत्त होने के बाद अब नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में सेवाएं देंगी। डॉ. सुनीता सोखी ने सरकार की योजना के तहत सलाहकार डॉक्टर के पद कार्यभार संभालेंगी। 10 जुलाई के बाद कार्यभार संभाल सकती हैं।

कोट
डॉक्टरों की जिले में कमी है। डॉ. कुलदीप चौधरी को एनएचएम उप सिविल सर्जन का चार्ज दिया गया है। खैरातीखेड़ा से एक डॉक्टर को पीएचसी बनगांव भेज दिया जाएगा। बड़ोपल सीएचसी के कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी फतेहाबाद इमरजेंसी में लगी हुई है। उच्च अधिकारियों से डॉक्टरों की कमी को पूरा करने बारे पत्र लिखा गया है। उम्मीद है 15 जुलाई तक जिले को डॉक्टर मिल जाएंगे।
-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed