फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of molestation on cleaning officer, demonstration, workers, fatehabad

महिला सफाई कर्मी ने दरोगा पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, कर्मचारियों ने दिया धरना

Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Allegations of molestation on cleaning officer, demonstration, workers, fatehabad
नगर परिषद में दरोगा के खिलाफ धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों की बात सुनती पार्षद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के वार्ड नंबर 10 में लगी एक महिला सफाई कर्मचारी ने नगर परिषद के सफाई दरोगा पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना का पता लगने के बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद में हंगामा किया और इस मामले में नप प्रधान दर्शन नागपाल से मिले। मगर प्रधान ने मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) आने के बाद जांच का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया। आश्वासन से असंतुष्ट कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक दरोगा को हटाया नहीं जाता तब तक वे धरने पर रहेंगे। वहीं सफाई दरोगा सुरेंद्र कुमार ने आरोप बेबुनियाद बताते हुए जानबूझकर दबाव डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश लोट ने कहा वार्ड 10 में तैनात सफाई दरोगा सुरेंद्र ने शुक्रवार सुबह एक महिला सफाई कर्मी के साथ छेड़छाड़ की। दरोगा के खिलाफ पहले भी शिकायत आ चुकी हैं। वहीं दरोगा की ओर से कुछ ऐसे कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जा रही है जो काम पर नहीं आ रहे हैं। मामले को लेकर प्रधान से मिले हैं, लेकिन प्रधान दर्शन नागपाल ने नहीं सुनी। जब सफाई दरोगा को हटाया नहीं जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। अगर जल्द मांग नहीं मानी गई तो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन
मैंने कोई छेड़छाड़ नहीं की है। कर्मचारी सफाई ढंग से नहीं कर रहे हैं। यूनियन वाले हवा दे रहे हैं। सफाई काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। आरोप लगाकर सफाई कार्य से बचना चाहते हैं। जानबूझकर दबाव डाला जा रहा है। - सुरेंद्र कुमार, सफाई दरोगा नप
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुझ से सफाई कर्मचारी मिले थे, अभी मुख्य सफाई निरीक्षक छुट्टी पर हैं, उनके आने के बाद समाधान किया जाएगा।
- दर्शन नागपाल, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed