फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegations of corruption in cotton procurement, farmers protested by reaching the market committee

Fatehabad News: नरमा खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों ने मार्केट कमेटी पहुंचकर जताया विरोध

Sat, 29 Nov 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in cotton procurement, farmers protested by reaching the market committee
फतेहाबाद। मार्केट कमेटी दफ्तर पर नरमा की लूट के विरोध में एकजुट हुए किसान। स्त्रोत किसान सभा
फतेहाबाद। नरमा के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के मुद्दे पर शनिवार को गांव भोडियाखेड़ा, भूथन कलां, ढाणी ईशर के किसान मार्केट कमेटी के दफ्तर पहुंचे। किसानों का नेतृत्व कर रहे मनफूल ढाका ने बताया कि सीसीआई, नई अनाज मंडी में नरमा की खरीद कर रही है परन्तु इसमें पूरी तरह से मनमानी और हेराफेरी चल रही है।
विज्ञापन

भोडियाखेड़ा के किसान मैनपाल का सीसीआई ने 7545 रुपये एमएसपी के आसपास नरमा खरीदा। फैक्टरी में जाने के बाद वहां पर मौजूद कर्मचारी ने कहा कि नरमा की क्वालिटी अच्छी नहीं है, इसलिए इसे वापस ले जाओ। यह वही कर्मचारी था जिसने अनाज मंडी में इस ढेरी की बोली लगा कर पास किया था।
विज्ञापन

ढेरी रिजेक्ट होने के बाद किसान ने रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं फैक्टरी में ही खड़ी करके देर रात घर लौट गया। इस मुद्दे पर किसान सभा ब्लॉक समिति के सदस्य कृष्ण ज्याणी भूथन कलां, भोडियाखेड़ा के पीड़ित किसान को साथ लेकर मार्केट कमेटी सचिव के दफ्तर पहुंचे। हालांकि सचिव चंडीगढ़ मीटिंग में व्यस्त थे तो किसान नेता मनफूल ढाका ने उनसे फोन पर बात की और सारा मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सचिव ने बताया कि वे चंडीगढ़ में कोई मीटिंग में व्यस्त हैं और फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। इस पर किसानों ने वहां मौजूद अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मार्केट कमेटी के दफ्तर पर धरना लगाया जाएगा। इसके तुरंत बाद सचिव ने फोन कर कहा कि संबंधित किसान का उसी रेट 7545 पर नरमा तुलवा दिया गया है।
किसानों ने कहा कि सीसीआई से खरीद के बाद मिल में जाकर हर ढेरी से 30 किलो, 80 किलो, 1 क्विंटल तक नरमा की काट काटी जाती है। सीसीआई द्वारा सरकारी खरीद 7400 से 7800 के आसपास की जा रही है और इसमें क्वालिटी और नमी के कई मानदंड रखे गए हैं। ये गलत हैं।

भूथन कलां के किसान अमरजीत सिंह ढाका ने बताया कि उसका नरमा 27 नवंबर को सीसीआई ने खरीदा और फैक्टरी में पहुंचने के बाद ढेरी में से 30 किलो नरमा की काट ली गई। इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव को अवगत करा दिया गया है और इसकी लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों को की जाएगी। इस अवसर पर राजेश, जितेन्द्र, सुमित, सचिन, विक्रम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed