{"_id":"69f8da75032a0ccfde044cb4","slug":"all-the-communities-protested-against-rajya-sabha-member-rekha-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-153184-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सर्वसमाज ने राज्यसभा सदस्य रेखा के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सर्वसमाज ने राज्यसभा सदस्य रेखा के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mon, 04 May 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 04 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी को शिकायत देते सर्वसमाज के लोग। संवाद
टोहाना। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को सर्व समाज के लोगों ने सदर पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने थाना प्रभारी हरदयाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर रेखा शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
ईश्वर बोस्ती ने बताया कि राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने पंचकूला में पूर्व मुख्यमंत्री पर कथित तौर पर गलत टिप्पणी की थी। उनके इस बयान से न केवल सर्व समाज बल्कि पूरे देश में भजनलाल के समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। बोसती ने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पूर्व सरपंच दलबीर सिंह ने कहा कि बिश्नोई रत्न भजनलाल पर की गई टिप्पणी से समाज में रोष है। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि अन्यथा समाज आगे की रणनीति तय करेगा। सुनील बिश्नोई ने आरोप लगाया कि इस विवादित बयान के बावजूद भाजपा के बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं। थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।