फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   agriculture, rain, damage, protest, farmer, fatehabad

दो घंटे डीसी का इंतजार, नायब तहसीलदार ने गाड़ी में बैठे-बैठे कर दिया सर्वे

Tue, 15 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
agriculture, rain, damage, protest, farmer, fatehabad
किसान - फोटो : fatehabad
फतेहाबाद में ओलावृष्टि, तेज हवा और बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे करने के लिए मंगलवार को अधिकारी खेतों की ओर निकले, लेकिन गाड़ी में बैठे-बैठे सर्वे कर वापस लौट आए। इससे पहले दो घंटे से अधिकारियों का इंतजार कर रहे किसानों ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। अधिकारियों की मानें तो उन्होंने मंगलवार को फतेहाबाद में एक दर्जन के करीब गांवों में सर्वे किया।
विज्ञापन


मंगलवार को पटवारी, कानूनगो ने गांवों में जाकर मुनादी करवाई कि डीसी व एसडीएम सर्वे करने के लिए आ रहे हैं। गांव भिरड़ाना के किसानों ने बताया कि वह सुबह से भूथन रोड पर एकत्र हो गए और अधिकारियों का इंतजार करने लगे। किसानों ने आरोप लगाया कि दो घंटे बाद ना तो डीसी साहब आए और ना ही एसडीएम आया। नायब तहसीलदार कुलवंत पहुंचे जो गाड़ी-गाड़ी में बैठे-बैठे ही फसल देखकर वापस लौट गए। मौके पर मौजूद पटवारी व कानूनगो को किसानों ने खरी-खोटी सुनाई कि हमारे से साथ मजाक क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या बोले किसान
हमें सुबह बताया गया कि डीसी और एसडीएम फसल देखने के लिए आ रहे हैं, लेकिन बाद में नायब तहसीलदार पहुंचे। जो गाड़ी में ही फसल देखकर बोले कि गिरदावरी करवा देंगे। कम से कम नीचे उतरकर फसल तो देखते। जमींदारों का मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमप्रकाश सहारण, किसान, गांव भिरड़ाना

उच्च अधिकारियों के आदेश पर गांव धांगड़, एमपी रोही, खजूरी जाटी, बरसीन, झलनियां, भूथनकलां, भूथनखुर्द, भिरड़ाना में गया था। वहां पर खेतों में जाकर फसल देखी है। यह मेरी जिम्मेवारी है। आरोप गलत हैं।

कुलवंत, नायब तहसीलदार

सचिवालय पहुंचे किसान बोले, गिरदावरी करवाओ
गांव धांगड़, बरसीन व अन्य गांवों के किसान लघु सचिवालय पहुंचे। किसानों ने कहा कि गेहूं की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। फसल की जल्द गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए। इस बारे में किसानों ने उपायुक्त एनके सोलंकी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed